{"_id":"5eada16ba4c8924bbc7b6ff4","slug":"physically-disabled-cricketers-get-dues-from-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट की घड़ी में बीसीसीआई का बड़ा कदम, दिव्यांग क्रिकेटरों को किया भुगतान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संकट की घड़ी में बीसीसीआई का बड़ा कदम, दिव्यांग क्रिकेटरों को किया भुगतान
Sun, 03 May 2020 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 03 May 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
बीसीसीआई ने दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को पिछले साल इंग्लैंड में सीरीज जीतने के एवज में घोषित पुरस्कार राशि का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पिछले साल अगस्त में मेजबान इंग्लैंड को 36 रन से शिकस्त देकर टी-20 शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट सीरीज जीती थी।
बीसीसीआई ने मार्च में अपने मुख्यालय में कप्तान विक्रांत केनी को प्रतीकात्मक रूप में 65 लाख रुपये का चेक दिया था। अखिल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ एक अधिकारी ने बताया, 'इस रकम को सीधे खिलाड़ियों के खाते में हस्तांतरित किया गया।'
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि टीम में 17 खिलाड़ी और छह सहयोगी सदस्य थे। इस राशि की मंजूरी प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दी थी।