फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Photo: Manu Bhaker meets Suryakumar Yadav: 'Learning techniques of a new sport'

Manu Bhaker-Suryakumar: 'नए खेल की तकनीक सीख रही...', स्टार शूटर मनु भाकर ने सूर्यकुमार के साथ साझा की तस्वीर

Sun, 25 Aug 2024 11:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Aug 2024 11:47 AM IST
सार

मनु ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- मिस्टर 360 ऑफ इंडिया के साथ एक नए खेल की तकनीक सीख रही हूं।' फोटो में मनु बैटिंग का पोज बनाती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन
Photo: Manu Bhaker meets Suryakumar Yadav: 'Learning techniques of a new sport'
मनु भाकर और सूर्यकुमार यादव - फोटो : Twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर इन दिनों नए-नए खेलों की बारीकियां सीख रही हैं। हाल ही में उन्होंने घुड़सवारी, भरतनाट्यम और स्केटिंग सीखने की इच्छा जताई थी। अब वह क्रिकेट भी सीखती दिख रही हैं। 22 साल की मनु ने रविवार को भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के लिए मनु ने शानदार कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन

मनु ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- मिस्टर 360 ऑफ इंडिया के साथ एक नए खेल की तकनीक सीख रही हूं।' फोटो में मनु बैटिंग का पोज बनाती हुई दिख रही हैं। सूर्यकुमार यादव को पूरे मैदान में खेलने की उनकी क्षमता की वजह से मिस्टर 360 कहा जाता है। यह एक ऐसा नाम है जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की वजह से चर्चित था। मनु पेरिस में इतिहास रचने के बाद फिलहाल तीन महीने की ब्रेक पर हैं और अब भारत के टी20 कप्तान से क्रिकेट के गुड़ सीख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल करते हुए इतिहास रच दिया था। वह ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली आजादी के बाद से पहली भारतीय एथलीट बनीं। मनु को टोक्यो 2020 ओलंपिक में निराशा का सामना करना पड़ा था, जहां वह अपनी तीनों स्पर्धाओं में फाइनल में पहुंचने में विफल रही थीं।
विज्ञापन

फैंस इस फोटो को देखकर बहुत खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भारत के दो सुपरस्टार्स। आज के दिन की खूबसूरत और आइकॉनिक तस्वीर। भगवान आप दोनों का भला करे।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक फ्रेम में दो चैंप्स।' इससे पहले मनु से एक कार्यक्रम के दौरान नीरज चोपड़ा को लेकर सवाल पूछे जाने पर वह नाराज हो गई थीं। एक कार्यक्रम के दौरान किसी ने सवाल पूछा, 'नीरज (चोपड़ा) के साथ आपकी क्या बातचीत हुई?' यह सवाल सुनकर मनु ने न सिर्फ कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि वह वहां से मां के साथ चली गईं। इसके बाद मनु के पिता राम किशन ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था- टमनु अभी बहुत छोटी है। उसकी उम्र विवाह योग्य भी नहीं है। अभी इसके बारे में सोच भी नहीं रहा हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed