फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PHOTO: Bhuvneshwar shares picture with wife Nupur and daughter; Raina and Karan Sharma reacts

PHOTO: भुवनेश्वर ने पत्नी नूपुर और बेटी के साथ शेयर की तस्वीर, रैना और कर्ण शर्मा ने किया रिएक्ट

Sun, 19 Dec 2021 09:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Dec 2021 09:55 PM IST
सार

नूपुर ने पिछले महीने 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। उस वक्त भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में व्यस्त थे। भुवनेश्वर ने 23 नवंबर 2017 को बचपन की दोस्त नूपुर से शादी की थी।

विज्ञापन
PHOTO: Bhuvneshwar shares picture with wife Nupur and daughter; Raina and Karan Sharma reacts
नूपुर और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले महीने ही पिता बने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बेटी और पत्नी नूपुर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भुवी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और नूपुर उनके बगल में खड़ी हैं। इस तस्वीर को क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे ढाई लाख से ऊपर लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

रैना और कर्ण शर्मा के कमेंट
टीम इंडिया में भुवी के साथी रहे और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने भी फोटो पर रिएक्ट और कमेंट किया। रैना और कर्ण दोनों ने काले रंग का दिल बनाया। यह नजर नहीं लगने की इमोजी है। भुवनेश्वर और नूपुर दोनों इस तस्वीर में लाल रंग के कपड़े में हैं और बेहद जंच रहे हैं। 

2017 में हुई थी शादी
नूपुर ने पिछले महीने 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। उस वक्त भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में व्यस्त थे। भुवनेश्वर ने 23 नवंबर 2017 को बचपन की दोस्त नूपुर से शादी की थी। शादी की चौथी सालगिरह के दूसरे दिन ही भुवी-नूपुर को माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला।

भुवनेश्वर खराब फॉर्म से जूझ रहे
भुवनेश्वर ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने तीन विकेट झटके। उनका फॉर्म पिछले दो तीन महीने में कुछ खास नहीं रहा है। टी-20 विश्व कप में भी वह जूझते दिखे थे। भुवनेश्वर ने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 37 पारियों में 63 विकेट लिए हैं। उनका औसत 26.90 का रहा है।

भुवी के नाम चार बार पारी में पांच विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है। इसके अलावा 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भुवनेश्वर ने 53 विकेट लिए हैं। 119 वनडे में भुवी के नाम 141 विकेट हैं। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने 132 मैच में 142 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed