फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB will not give any free pass for Champions Trophy 2025 ind vs pak match know details

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कोई मुफ्त पास नहीं देगा पीसीबी, पहले भी जारी हो चुका है ऐसा आदेश

Sun, 23 Feb 2025 10:28 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 23 Feb 2025 10:28 AM IST
सार

आम तौर पर पाकिस्तान में जब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होता है तो पीसीबी मीडिया, सरकारी महकमों, वीआईपी या प्रायोजकों के लिये मुफ्त पास के तौर पर टिकट रखता है। इस बार पीसीबी अध्यक्ष के निजी मेहमानों और प्रायोजकों के लिए कुछ टिकट को छोड़कर कोई कोटा या मुफ्त पास नहीं रखे गए हैं।

विज्ञापन
PCB will not give any free pass for Champions Trophy 2025 ind vs pak match know details
मोहसिन नकवी - फोटो : PCB

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो रहा है। पाकिस्तान 1996 विश्व कप के बाद पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इस बीच खबर आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दर्शक दीर्घाओं, वीआईपी क्षेत्र या हास्पिटेलिटी बॉक्स के लिए कोई मुफ्त पास नहीं देने का फैसला किया है ।
विज्ञापन

मुफ्त पास पर लगा अंकुश
आम तौर पर पाकिस्तान में जब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होता है तो पीसीबी मीडिया, सरकारी महकमों, वीआईपी या प्रायोजकों के लिये मुफ्त पास के तौर पर टिकट रखता है। इस बार पीसीबी अध्यक्ष के निजी मेहमानों और प्रायोजकों के लिए कुछ टिकट को छोड़कर कोई कोटा या मुफ्त पास नहीं रखे गए हैं। यह जानकारी चैंपियंस ट्रॉफी के टिकटों की प्रक्रिया से जुड़े आधिकारिक सूत्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र ने कहा- पीसीबी अधिकारियों पर भारी दबाव है क्योंकि मुफ्त पास पाने के आदी लोग उनसे बार बार मांग रहे हैं लेकिन उन्हें कहा जा रहा है कि चूंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पास टूर्नामेंट के टिकटों का जिम्मा है तो कोई मुफ्त पास नहीं दिया जाएगा। सरकारी महकमों और अति विशिष्ट व्यक्तियों को यह समझाना बहुत मुश्किल हो रहा है जो मैचों के आयोजन के लॉजिस्टिक पहलू से जुड़े हैं।
विज्ञापन

पहले भी पीसीबी ले चुका ऐसा निर्णय
उन्होंने बताया कि 2004 में जब भारतीय टीम 14 साल बाद पाकिस्तान आई थी तब टिकटों की भारी मांग थी और तत्कालीन पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने शुरू में मुफ्त पास नहीं बांटने का एलान किया था लेकिन बाद में दबाव के कारण फैसला बदलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed