{"_id":"5a8c0e20-3270-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-will-not-accept-wolf-recommendations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी नहीं मानेगा वूल्फ की सिफारिशें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी नहीं मानेगा वूल्फ की सिफारिशें
कराची/एजेंसी
Updated Mon, 19 Nov 2012 11:11 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी से कहा कि वह देश में मौजूदा हालात की वजह से वूल्फ रिपोर्ट की सिफारिशें स्वीकार नहीं कर सकता। वूल्फ रिपोर्ट में खेले में सरकारी हस्तक्षेप हटाने की बात कही गई है। पीसीबी सूत्रों का कहना है कि पीसीबी ने आईसीसी को बात दिया है कि पाकिस्तान में मौजूदा हालात के कारण देश में खेल बिना सरकारी सहयोग के जीवित नहीं रह सकता।
विज्ञापन
पाकिस्तान दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की पूरी कोशिश कर रहा है और बगैर सरकारी सहयोग के यह संभव नहीं है। 2009 के बाद से ही पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन नहीं हो रहा है। दिलचस्प बात है कि ढाका में मौजूद आईसीसी अध्यक्ष एलन इसाक ने कहा कि खेल की वैश्विक संस्था अपने सदस्यीय बोर्ड में क्रिकेट के प्रशासन में सरकारी हस्तक्षेप के खिलाफ अपने पक्ष की समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन