फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB suspended Umar akmal under Anti-Corruption Code with immediate effect

PCB ने उमर अकमल को किया सस्पेंड, PSL में भी नहीं ले पाएंगे भाग

Thu, 20 Feb 2020 11:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 20 Feb 2020 11:04 AM IST
सार

  • पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से खेल चुके हैं उमर अकमल
  • पीसीबी एंटी करप्शन कोड के अनुच्छेद 4.7.1 के तहत तत्काल प्रभाव से हुए सस्पेंड

विज्ञापन
PCB suspended Umar akmal under Anti-Corruption Code with immediate effect
उमर अकमल - फोटो : ESPN

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को उमर अकमल को पीसीबी एंटी करप्शन कोड के अनुच्छेद 4.7.1 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस निलंबन के बाद अब उमर अकमल पीसीबी की भ्रष्टाचार-रोधी इकाई द्वारा की जा रही जांच को लंबित रखने वाली किसी भी क्रिकेट से संबंधित गतिविधि में भाग नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


हालांकि पीसीबी ने इस मामले में जांच चलने तक अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं पाकिस्तानी टी-20 लीग 'पाकिस्तान सुपर लीग' की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को अकमल के बदले नया खिलाड़ी ढूंढने के लिए कह दिया है। बता दें कि अकमल पाकिस्तान की तरफ से अब तक 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने पाच हजार से अधिक रन बनाए। अकमल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2019 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed