Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB shifts entire tri-series to Rawalpindi, reschedules matches amid security concerns after Islamabad attack

Pakistan: पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज पर आतंकी हमले का खतरा! सुरक्षा चिंताओं के बीच पीसीबी ने बदला कार्यक्रम

Thu, 13 Nov 2025 11:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Nov 2025 11:53 AM IST
सार

पीसीबी ने पुष्टि की कि सभी सात मैच अब रावलपिंडी में होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच, जो पहले 19 नवंबर को होना था, अब 20 नवंबर को होगा।

विज्ञापन
PCB shifts entire tri-series to Rawalpindi, reschedules matches amid security concerns after Islamabad attack
नकवी ने श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा को लेकर बात कही है - फोटो : Twitter

विस्तार

इस्लामाबाद में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सुरक्षा कारणों से श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू दोनों बदल दिए हैं। अब सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर की बजाय 18 नवंबर से होगी और सभी मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे। पहले इस टूर्नामेंट के पांच मुकाबले लाहौर में होने वाले थे, जिसमें फाइनल भी शामिल था।
विज्ञापन
Trending Videos

मैचों की नई तारीखें और स्थान
पीसीबी ने पुष्टि की कि सभी सात मैच अब रावलपिंडी में होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच, जो पहले 19 नवंबर को होना था, अब 20 नवंबर को होगा।
पीसीबी ने बताया कि यह फैसला श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) के साथ मिलकर लिया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और संचालन में कोई दिक्कत न हो। पीसीबी ने पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शेष दो वनडे मैचों की तारीखों में भी हल्का बदलाव किया है। अब ये मुकाबले शुक्रवार (14 नवंबर) और रविवार (16 नवंबर) को रावलपिंडी में खेले जाएंगे, जबकि पहले यह 13 और 15 नवंबर को निर्धारित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भरोसा दिलाने के प्रयास
इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद श्रीलंकाई टीम के आठ खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि, बाद में श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पाकिस्तान में श्रीलंका के उच्चायुक्त ने खिलाड़ियों से बात की और सुरक्षा का भरोसा दिया। टीम मैनेजर महिंदा हालंगोड़ा ने पुष्टि की कि कोई खिलाड़ी वापस नहीं लौटेगा और टीम पाकिस्तान में ही सीरीज पूरी करेगी।
विज्ञापन

पीसीबी चेयरमैन ने जताया आभार
पीसीबी चेयरमैन और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के इस निर्णय के लिए धन्यवाद जताया और कहा कि यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए विश्वास का संकेत है। उन्होंने कहा कि पीसीबी पूरी तरह सुनिश्चित करेगा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो।

टी20 त्रिकोणीय सीरीज का पूरा शेड्यूल
  • 18 नवंबर: पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
  • 20 नवंबर: श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे
  • 22 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
  • 23 नवंबर: पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे
  • 25 नवंबर: श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे
  • 27 नवंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
  • 29 नवंबर: फाइनल
  • प्रत्येक टीम चार मैच खेलेगी और शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed