{"_id":"5741b3064f1c1bbc15690900","slug":"pcb-set-to-appoint-mudassar-nazar-as-cricket-committee-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुदस्सर नजर बनेंगे पाक क्रिकेट समिति के नए प्रमुख","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुदस्सर नजर बनेंगे पाक क्रिकेट समिति के नए प्रमुख
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मुदस्सर नजर को नई क्रिकेट समिति का अध्यक्ष बनाना तय कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक इस संदर्भ में अगले हफ्ते ऐलान हो सकता है।
विज्ञापन
पीसीबी ने पूर्व ऑलराउंडर को नए दायित्व के लिए तैयारियां करने को भी कह दिया है। दो दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान ने मुदस्सर नजर के क्षेत्रीय क्रिकेट अकादमियों का डायरेक्टर बनाए जाने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
साठ साल के मुदस्सर ने इसके लिए दुबई में आईसीसी की ग्लोबल क्रिकेट अकादमी से इस्तीफा दे दिया है। अनुमान है कि पीसीबी इसके लिए मुदस्सर को लगभग दस लाख रुपये की मासिक तनख्वाह और अन्य सुविधाएं प्रदान करेगा। मुदस्सर ने 76 टेस्ट मैच और 122 वनडे मैच खेले हैं। क्रिकेट कमेटी में मुदस्सर के अलावा पूर्व स्पिनर इकबाल कासिम और पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान उरोज मुमताज भी शामिल होंगी।
विज्ञापन