फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB set for overhaul; code of conduct for Pak players after chaotic T20 World cup 2024 campaign

T20 World cup : टूर्नामेंट में हार के बाद पीसीबी में बदलाव की तैयारी, खिलाड़ियों के लिए लिया जाएगा अहम फैसला

Mon, 24 Jun 2024 05:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

 पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की है कि अध्यक्ष मोहसिन नकवी कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रदर्शन से नाराज हैं और उन्होंने टीम में व्याप्त अनुशासनहीनता के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
PCB set for overhaul; code of conduct for Pak players after chaotic T20 World cup 2024 campaign
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान टीम का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। पाकिस्तान में इस हार के बाद बड़े बदलाव की मांग चल रही है और टीम के लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में बदलाव की तैयारी चल रही है। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की है कि अध्यक्ष मोहसिन नकवी कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रदर्शन से नाराज हैं और उन्होंने टीम में व्याप्त अनुशासनहीनता के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

 

खिलाड़ियों के लिए आचार संहिता बनाने की तैयारी
खिलाड़ियों के लिए आचार संहिता बनाने की तैयारी भी की जा रही है जो टूर्नामेंट के दौरान अपने परिवारों को साथ ले जाने और पैसे लेकर प्रचार कार्यक्रमों में जाने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से सूत्र ने कहा, आप उम्मीद कर सकते हैं कि पीसीबी भविष्य में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर के कुछ अधिकारियों को बाहर कर देगा और खिलाड़ियों के लिए कुछ सख्त नीतियां भी लागू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आईसीसी और अन्य प्रमुख प्रतियोगिताओं में अपने परिवारों को साथ ले जाने की अनुमति नहीं देने के बारे में नीतिगत निर्णय भी पीसीबी द्वारा जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा, इतने सारे खिलाड़ी ना केवल अपनी पत्नियों और बच्चों को विश्व कप के लिए ले गए बल्कि उनके माता-पिता, भाई आदि भी टीम होटल में ठहरे जिससे अध्यक्ष नाखुश हैं। जब इस बारे में पूछताछ की गई कि खिलाड़ियों को अपने परिवार के सभी सदस्यों को दौरे पर ले जाने की अनुमति किसने दी तो पता चला कि इस निर्णय के पीछे बोर्ड के कुछ वरिष्ठ अधिकारी थे।
विज्ञापन

सूत्र ने कहा कि पीसीबी प्रमुख ने अब वरिष्ठ प्रबंधन स्तर के सभी अधिकारियों से प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट मांगी है क्योंकि वह अगले साल की शुरुआत में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए काम की प्रगति से भी नाखुश हैं। दिसंबर 2022 से बोर्ड को चार अध्यक्ष मिल चुके हैं लेकिन वरिष्ठ प्रबंधन स्तर के किसी भी अधिकारी को स्थानांतरित या बर्खास्त नहीं किया गया है। इसके अलावा बाबर और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच कप्तानी को लेकर मतभेद के कारण टीम में गुटबाजी की भी अटकलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed