सिर्फ जहीर करवा सकते हैं भारत-पाक क्रिकेट मैच सीरीज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के खिलाफ क्रिकेट मैच सीरीज के लिए पाक क्रिकेट बोर्ड पूरा दम दिखा रहा है। कई बार मीडिया के सामने बीसीसीआई को ललकारना और विनती तक कर चुका है। लेकिन मामले में दाल नहीं गल पा रही है।
हालांकि पीसीबी दावा कर चुका है कि बीसीसीआई टीम इंडिया और पाक टीम के बीच दिसम्बर माह में क्रिकेट सीरीज का अनुबंध कर चुकी है लेकिन अब इंकार कर रही है। इससे पाक बोर्ड को आर्थिक क्षति पहुंचने की प्रबल संभावना है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई के ताज होटल में हुए बम ब्लास्ट के चलते भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच सीरीज पर पाबंदी लगाई थी।
जानें, कैसे करेंगे वह पीसीबी की मदद
इस बार पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने टीम इंडिया के साथ क्रिकेट सीरीज के लिए एक खास हथियार ढूंढ लिया है। उनका हथियार कोई और नहीं पाक टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जहीर अब्बास हैं।
पीसीबी के प्रमुख शहरयार खान ने बताया कि उन्होंने आईसीसी के अध्यक्ष जहीर अब्बास से मुलाकात की और उनसे टीम इंडिया के खिलाफ क्रिकेट मैच सीरीज को लेकर बात की।
शहरयार खान ने कहा कि उम्मीद है कि जहीर अब्बास इस सिलसिले में बीसीसीआई से बात करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जहीर के बीसीसीआई के साथ संबंध मधुर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-पाक क्रिकेट सीरीज से दोनों देशों के संबंध अच्छे होंगे।