फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pcb request to give more time for Mohammad Hafeez

हफीज की गेंदबाजी, फिर बनी पीसीबी के गले की फांस

Wed, 01 Jul 2015 07:56 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
pcb request to give more time for Mohammad Hafeez

मोहम्मद हफीज की गेंदबाजी हर बार संदिग्ध के घेरे में आ ही जाती है और पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस फिरकी गेंदबाजी के चलते झुकना पड़ता है।

विज्ञापन


इस बार पीसीबी हफीज के लिए आईसीसी के समक्ष झुका है। पाक क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है। पहले टेस्ट मैच के दौरान आईसीसी ने एक बार फिर हफीज की गेंदबाजी को संदिग्ध करार दिया था।
विज्ञापन


जिसमें हफीज को अपनी गेंदबाजी की दोबारा जांच के लिए 4 जुलाई की मोहलत दी थी। जो अब खत्म होने को है। ऐसे में पीसीबी ने आईसीसी ने दरख्वास्त की है कि हफीज को अपनी गेंदबाजी की जांच के लिए मोहलत का समय बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक टीम के मैनेजर नदीम अकरम चीमा ने कहा कि हफीज का भारतीय वीजा अभी मंजूर नहीं हुआ है जिस कारण हफीज अभी मद्रास जाने में असमर्थ है।

अब जिताऊ गेंदबाज नहीं रहे हफीज

pcb request to give more time for Mohammad Hafeez

एक वक्त था ‌जब पाक टीम में मोहम्मद हफीज की गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों पर भारी पड़ती थी। हफीज आईसीसी वनडे रैंकिंग में लंबे समय तक नंबर वन भी रहे।

लेकिन संदिग्‍ध एक्‍शन को लेकर निशाने पर आने के बाद हफीज के प्रदर्शन पर भी काफी प्रभाव पड़ा। हफीज की गेंदबाजी में उतनी धार भी नहीं रही।

यदि हफीज के पिछले 6 मैचों पर नजर डाली जाए तो वह 6 मैचों में केवल 4 विकेट ही झटक पाए है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी हफीज एक विकेट लेने में ही सफल हो पाए थे। यह मैच पाकिस्तान हार गया था।

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 21 जून को आईसीसी ने हफीज की गेंदबाजी पर आपत्ति जताई थी। नियमानुसार हफीज को 14 दिनों के भीतकर अपनी गेंदबाजी की जांच कराना जरुरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed