{"_id":"66ed9eea568772b4430540ce","slug":"pcb-has-moved-the-second-test-between-pakistan-and-england-out-of-karachi-multan-will-host-the-test-match-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के स्थल में बदलाव, कराची की जगह अब इस जगह होगा मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के स्थल में बदलाव, कराची की जगह अब इस जगह होगा मुकाबला
Fri, 20 Sep 2024 09:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:43 PM IST
सार
पीसीबी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विभाग ने पुष्टि की है कि अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कराची स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है जिस कारण वह टेस्ट मैच की मेजबानी नहीं कर पाएगा। इस तरह अब पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के मुकाबले मुल्तान और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
शान मसूद
- फोटो : @TheRealPCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब दूसरा टेस्ट 15 से 19 अक्तूबर तक मुल्तान में खेला जाएगा। पहले यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में होना था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को इस बदलाव की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पीसीबी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विभाग ने पुष्टि की है कि अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कराची स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है जिस कारण वह टेस्ट मैच की मेजबानी नहीं कर पाएगा। इस तरह अब पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के मुकाबले मुल्तान और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर तक रावलपिंडी में होगा। इंग्लैंड की टीम इस सीरीज के लिए दो अक्तूबर को मुल्तान पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीबी के निदेशक उस्मान वाहला ने कहा, पीसीबी इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम का पाकिस्तान आने पर स्वागत करने के लिए अभिभूत है। कुछ बदलाव के साथ हम एक यादगार दौरा बनाने और प्रशंसकों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम एक बेहद प्रतिस्पर्धी टेस्ट सीरीज और पाकिस्तान के प्रसिद्ध आतिथ्य का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
| मैच | तिथि | स्थान |
| पहला टेस्ट | 7-11 अक्तूबर | मुल्तान |
| दूसरा टेस्ट | 15-19 अक्तूबर | मुल्तान |
| तीसरा टेस्ट | 24-28 अक्तूबर | रावलपिंडी |
डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में आठवें स्थान पर पाकिस्तान
पिछले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कराची में टेस्ट मुकाबला खेला जाना था, लेकिन इसे रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया था। पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2023-25 चक्र में फिलहाल आठवें स्थान पर चल रही है। पाकिस्तान ने सात मैचों में दो जीते हैं और उसके 16 अंक हैं। पाकिस्तानी टीम ने लगातार पांच टेस्ट मैच गंवाए हैं। शान मसूद की अगुआई वाली टीम ने जुलाई 2023 में श्रीलंका को हराने के बाद से अब तक टेस्ट में सफलता हासिल नहीं की है।
पिछले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कराची में टेस्ट मुकाबला खेला जाना था, लेकिन इसे रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया था। पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2023-25 चक्र में फिलहाल आठवें स्थान पर चल रही है। पाकिस्तान ने सात मैचों में दो जीते हैं और उसके 16 अंक हैं। पाकिस्तानी टीम ने लगातार पांच टेस्ट मैच गंवाए हैं। शान मसूद की अगुआई वाली टीम ने जुलाई 2023 में श्रीलंका को हराने के बाद से अब तक टेस्ट में सफलता हासिल नहीं की है।