{"_id":"5fc530198ebc3e9be418e1cb","slug":"pcb-expressed-apprehension-ceo-wasim-khan-feels-t-20-world-cup-could-be-in-shifted-to-uae-instead-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की नई चाल, भारत की बजाय यूएई में T-20 वर्ल्ड कप के लिए बना रहा माहौल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान की नई चाल, भारत की बजाय यूएई में T-20 वर्ल्ड कप के लिए बना रहा माहौल
Mon, 30 Nov 2020 11:17 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने भारत में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आशंका जताई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से भारत इस टूर्नामेंट के आयोजन को कराने में सक्षम नहीं है। खान ने कहा कि आईसीसी के इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत की बजाय यूएई में हो सकता है क्योंकि भारत में अभी भी इसके आयोजन को लेकर अनिश्चितता है।
विज्ञापन
पीसीबी के सीईओ ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि भारत में कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लगता नहीं है कि वहां अगले साल वर्ल्ड कप का आयोजन हो पाएगा। खान ने यह भी कहा कि अगले साल की शुरुआत में भारत अपने यहां इंग्लैंड की मेजबानी करने वाला है और उसके बाद आईपीएल का आयोजन, ऐसे में अप्रैल तक स्थिति ज्यादा साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
हालांकि खान ने यह भी दोहराया कि भारत में टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम को वीजा जारी करने को लेकर पीसीबी जनवरी तक आईसीसी और बीसीसीआई से लिखित पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से एक साल तक स्थगित होने के बाद आईसीसी ने बीसीसीआई को 2021 टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी दी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में इसका आयोजन 2022 में किया जाएगा।