फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB chief najam sethi says we will not play ODI WC in India if india dose not comes in pakistan for Asia cup

BCCI vs PCB: पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी की धमकी; अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आई तो नहीं खेलेंगे विश्व कप

Fri, 12 May 2023 10:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 12 May 2023 10:34 PM IST
सार

एशिया कप 2023 के लिए बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने साफ किया कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो पाकिस्तान भी भारत में विश्व कप नहीं खेलेगा।
 

विज्ञापन
PCB chief najam sethi says we will not play ODI WC in India if india dose not comes in pakistan for Asia cup
नजम सेठी और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी आमने-सामने हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को दी थी, लेकिन बीसीसीआई सुरक्षा कारणों से यहां अपनी टीम नहीं भेजना चाहता है। ऐसे में पाकिस्तान ने हाइब्रीड मॉडल पेश किया था, जिसके तहत टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना था, लेकिन भारत के मैच में यूएई में खेले जाने थे।
विज्ञापन


बांग्लादेश और अफगानिस्तान सहित बाकी देश इसके लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि उन्हें लगातार पाकिस्तान और यूएई के बीच यात्रा करनी पड़ती। ऐसे में इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को दिए जाने की बात चल रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने साफ किया है कि पाकिस्तान भारत में वनडे विश्व कप तभी खेलेगा, जब भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करे और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान आने के लिए तैयार हो।  
विज्ञापन


सेठी ने यह भी कहा कि अगर भारत पाकिस्तान आता है, तो पाकिस्तान को अहमदाबाद सहित किसी भी भारतीय शहर में खेलने में कोई समस्या नहीं होगी। नजम सेठी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के एशिया कप नहीं खेलने पर इस टूर्नामेंट के प्रसारक स्टार को घाटा होगा, क्योंकि मुकाबलों में दर्शकों की रुचि नहीं होगी। इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता भारत और पाकिस्तान के मैच से ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजम सेठी ने यह भी कहा कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बावजूद सभी खिलाड़ी पाकिस्तान में सुरक्षित रहेंगे और सभी टीमों को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए। अहमदाबाद में खेलने के सवाल पर सेठी ने कहा कि पाकिस्तान की टीम को भारत के किसी भी मैदान में खेलने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन भारतीय टीम भी पाकिस्तान में खेलने के लिए तैयार हो तभी ऐसा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आने पर भारतीय खिलाड़ियों को वीवीआईपी सुरक्षा दी जाएगी। वहीं, बांग्लादेश में खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को तटस्थ देश में खेलने की बजाय एक दूसरे के देश में खेलना चाहिए। इससे दोनों देशों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed