फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Chief Mohsin Naqvi Slams Team India Over No Handshake Controversy, Calls It 'Lack of Sportsmanship

IND vs PAK: 'खेल भावना की कमी...', भारत के हाथ न मिलाने से बौखलाए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, दिया बेतुका बयान

Mon, 15 Sep 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Sep 2025 02:11 PM IST
सार

भारत के हाथ न मिलाने से बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे 'खेल भावना की कमी' बताया। वहीं, सूर्यकुमार ने कहा था कि कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं।

विज्ञापन
PCB Chief Mohsin Naqvi Slams Team India Over No Handshake Controversy, Calls It 'Lack of Sportsmanship
नकवी का बयान - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 में हार के बाद तिलमिलाए पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी का दौर जारी है। भारतीय टीम द्वारा हाथ न मिलाने की घटना के बाद पाकिस्तान में बवाल खड़ा हो गया है। दुबई में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहते थे, लेकिन भारतीय टीम ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिए। इस तरह अपने देश का बहिष्कार होने से बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन

पीसीबी ने की औपचारिक शिकायत
मैच के बाद पीसीबी ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि उन्होंने भारतीय टीम के व्यवहार के खिलाफ एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। पीसीबी के आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है, 'टीम मैनेजर नावेद चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ न मिलाने के व्यवहार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसे खेल भावना के खिलाफ और असंवैधानिक माना गया। इसी के विरोध में हमने अपने कप्तान (सलमान आगा) को पोस्ट-मैच सेरेमनी में नहीं भेजा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन मोहसिन नकवी का बयान
तिलमिलाए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे 'खेल भावना की कमी' बताया और कहा कि भारत ने खेल में राजनीति को घसीटा है। नकवी ने लिखा, 'भारत-पाकिस्तान मैच के बाद खेल भावना की घोर कमी देखने को मिली। राजनीति को खेल में लाना खेल की आत्मा के खिलाफ है। उम्मीद है भविष्य में जीत सभी टीमें गरिमा के साथ मनाएंगी।'

Latest and Breaking News on NDTV
विज्ञापन

भारतीय टीम का पक्ष: 'हम एकजुटता दिखा रहे थे'
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, 'मैं कुछ कहना चाहता हूं और यह मौका भी सही है। हम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं और इनके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं यह जीत (पाकिस्तान के खिलाफ) हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करता हूं जिन्होंने काफी बहादुरी दिखाई है। उम्मीद है कि वे आगे भी हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें उन्हें खुशी देने का मौका मिलेगा, हम उनके चेहरे पर हंसी लाते रहेंगे।'
 

आगा ने किया पोस्ट-मैच सेरेमनी का बहिष्कार
पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हिस्सा नहीं लिया। मैच पूरी तरह भारत के नाम रहा। सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन ने पाकिस्तान को हर विभाग में पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed