फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB chief announces to reward each player with USD 100,000 if team wins title of T20 World Cup 2024

PCB: विश्व कप से पहले पीसीबी का बड़ा एलान, पाकिस्तान के खिताब जीतने पर बोर्ड हर खिलाड़ी को देगा मोटा इनाम

Sun, 05 May 2024 11:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 05 May 2024 11:28 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिताब जीतने पर बोर्ड प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि इनाम के रूप में देगा। इसकी जानकारी पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी ने दी। 

विज्ञापन
PCB chief announces to reward each player with USD 100,000 if team wins title of T20 World Cup 2024
पीसीबी - फोटो : pcb

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा एलान किया है। पाकिस्तान के खिताब जीतने पर बोर्ड प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि इनाम के रूप में देगा। इसकी जानकारी पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी ने दी। 
विज्ञापन


सोमवार को पाकिस्तान की टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हुई। इससे पहले नकवी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। दो घंटे तक चली इस चर्चा के बाद पीसीबी प्रमुख ने खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें किसी की चिंता करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ देश के लिए खेलें।
विज्ञापन


पीसीबी ने कहा, "पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टी20 विश्व कप जीतने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 100,000 डॉलर का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों से यह भी कहा कि "किसी की परवाह न करें" बल्कि सिर्फ पाकिस्तान के लिए खेलें और टीम वर्क का प्रदर्शन करें, और "ईश्वर ने चाहा", तो टीम को जीत मिलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी ने खिलाड़ियों से कहा, "देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। आपको उन्हें पूरा करना होगा।" इस दौरान पीसीबी अध्यक्ष ने केटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को 3,000 टी20 रन पूरे करने के लिए बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने तेज गेंदबाज नसीम शाह को 100 टी20 विकेट पूरे करने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed