फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Chairman Mohsin Naqvi met Emirates Cricket Board head Mubashir Usmani amid hybrid model talk for CT

Champions Trophy: हाइब्रिड मॉडल की चर्चा के बीच अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष से मिले नकवी, क्या हुई बातचीत?

Sat, 30 Nov 2024 04:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Nov 2024 04:41 PM IST
सार

आईसीसी और सदस्य देशों के बीच शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई थी जिसमें क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने पीसीबी को अल्टीमेटम दिया था। आईसीसी ने पाकिस्तान बोर्ड से कहा था कि यह तो वह चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर करने के लिए तैयार हो जाए या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन
PCB Chairman Mohsin Naqvi met Emirates Cricket Board head Mubashir Usmani amid hybrid model talk for CT
मोहसिन नकवी - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर कराए जाने की चर्चा के बीच दुबई में अमीरात क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मुबाशीर उस्मानी से मुलाकात की है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च में होना है और इसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पड़ोसी देश भेजने से साफ इन्कार कर दिया है। 
विज्ञापन

आईसीसी और सदस्य देशों के बीच शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई थी जिसमें क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने पीसीबी को अल्टीमेटम दिया था। आईसीसी ने पाकिस्तान बोर्ड से कहा था कि यह तो वह चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर करने के लिए तैयार हो जाए या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार रहे। आईसीसी ने अब तक इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि अगर पीसीबी हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार हुआ तो इसके मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 दुबई में हुई आपातकालीन बैठक का उद्देश्य अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले आयोजन के कार्यक्रम पर चर्चा करना था। भारत ने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया। पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल को अस्वीकार करने के बाद इस पर आम सहमति नहीं बन सकी। यह समझा जाता है कि आईसीसी बोर्ड के ज्यादातर सदस्यों को पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति है, लेकिन उन्होंने मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए नकवी को एकमात्र संभावित समाधान के तौर पर हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने की सलाह दी।
विज्ञापन

'पीसीबी मेजबानी के लिए तैयार है'
पीसीबी के बयान के अनुसार, बैठक के दौरान नकवी ने उस्मानी से कहा कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए तैयार है और सभी तैयारियां कार्यक्रम के तहत हो रही है। उस्मानी आईसीसी सदस्य देशों की समिति के अध्यक्ष भी हैं। सूत्रों ने कहा कि नकवी ने बताया कि पाकिस्तान में स्थिति ठीक है और इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी टीमों को उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। नकवी ने कहा कि टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले स्टेडियमों में निर्माण कार्य तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रहा है और पाकिस्तान के लोग शीर्ष टीमों और खिलाड़ियों को अपने देश में खेलते देखने के लिए उत्सुक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed