फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pcb axe umpire rauf from icc panel

खत्म हो गया अंपायर रऊफ का अंतरराष्ट्रीय करियर

Sun, 14 Jul 2013 11:28 AM IST
कराची
कराची Updated Sun, 14 Jul 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
pcb axe umpire rauf from icc panel

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में कथित रूप से नाम आने के बाद पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय और इलीट पैनल में उनका नाम नहीं भेजने का फैसला किया है।

आईसीसी 15 जुलाई को नागपुर में अंतरराष्ट्रीय अंपायरों की नई सूची जारी करने वाला है जिसके लिए उसने सभी सदस्य देशों से अंपायरों का नाम मांगा है।

आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘पीसीबी द्वारा भेजी गई सूची में रऊफ का नाम नहीं है। इस सूची में शोजैब रजा, जमीर हैदर और एहसान राजा का नाम शामिल है।’

रऊफ आईसीसी के अंपायरों के इलिट पैनल में शामिल थे लेकिन आईपीएल में विवादास्पद स्पॉट फिक्सिंग में मुंबई पुलिस की जांच में उनका नाम आया था।

इसके बाद आईसीसी ने रऊफ को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी जारी अंपायरों की सूची से उनका नाम हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed