फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB announced Pakistan squad for Champions Trophy Fakhar Zaman, Faheem Ashraf back in team see full sqaud

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, फखर-फहीम की वापसी; चोटिल सईम अयूब बाहर

Fri, 31 Jan 2025 08:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 Jan 2025 08:48 PM IST
सार

पाकिस्तान टीम में खुशदिल शाह और सऊद शकील को भी शामिल किया गया है। यही टीम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगी। वहीं, सईम अयूब को टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि वह टखने में फ्रैक्चर के कारण उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। 

विज्ञापन
PCB announced Pakistan squad for Champions Trophy Fakhar Zaman, Faheem Ashraf back in team see full sqaud
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान ने अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान कर दिया है। फखर जमां और फहीम अशरफ की इसके लिए टीम में वापसी हुई है। फखर पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद वापसी करने में सफल रहे हैं। वहीं, फहीम ने अंतिम बार 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था।  
विज्ञापन

चोट के कारण अयूब नहीं बना सके जगह 
पाकिस्तान टीम में खुशदिल शाह और सऊद शकील को भी शामिल किया गया है। यही टीम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगी। वहीं, सईम अयूब को इस 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि वह टखने में फ्रैक्चर के कारण उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। सईम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में चोट लग गई थी। पीसीबी ने सईम के फिट होने का इंतजार किया और उन्हें टीम में लेने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वह समय से फिट नहीं हो सके जिस कारण इस आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फखर ने पाकिस्तानी की खिताबी जीत में दिया था अहम योगदान 
फखर ने 2017 में टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फखर ने भारत के खिलाफ फाइनल में शानदार पारी खेली थी और अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया था। फखर ने 106 गेंदों पर 114 रन बनाए थे जिससे पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में टीम मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि गैरी कस्टर्न के जाने के बाद अंतरिम कोच का पद संभाल रहे आकिब जावेद इस पद पर बने रहेंगे। 
विज्ञापन

टीम में सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर
मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर 26 वर्षीय अबरार अहमद ने चार वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 रन पर चार विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10 विकेट चटकाए हैं। पीसीबी ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार 11 फरवरी तक टीम में बदलाव कर सकता है। राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक ने कहा कि पीसीबी टीम चुनते समय विकेट के अनुसार खिलाड़ियों को चुनने की अपनी रणनीति पर कायम रहा।

शफीक ने कहा,  'हमारा ध्यान ऐसे खिलाड़ियों को चुनने पर रहा है जिन्होंने समान परिस्थितियों में घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वैश्विक प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करने के लिए अपनी तत्परता दिखाई है।' उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में फखर के साथ दिग्गज बाबर आजम या सऊद शकील पारी की शुरुआत करेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार है...
बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहीर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आघा (उपकप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed