{"_id":"5f36cd75642bd36428752747","slug":"pca-requests-yuvraj-singh-to-become-player-cum-mentor-for-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"संन्यास वापस ले सकते हैं युवराज सिंह, अब टीम को महसूस हो रही सिक्सर किंग की कमी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास वापस ले सकते हैं युवराज सिंह, अब टीम को महसूस हो रही सिक्सर किंग की कमी
Sat, 15 Aug 2020 09:29 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 15 Aug 2020 09:29 AM IST
सार
युवराज सिंह एक अच्छे मेंटर इसलिए भी बन सकते हैं क्योंकि उनका फोकस फिटनेस पर हमेशा रहा है।
विज्ञापन
युवराज सिंह
विस्तार
पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज सिंह से संन्यास का फैसला वापस लेने की अपील की गई है। पंजाब क्रिकेट संघ ने भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह से प्रदेश की टीम का खिलाड़ी और मेंटर बनने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
क्रिकेटर नहींटेनिस खिलाड़ी बनना चाहते थे युवराज सिंह, इस किस्से ने बदला जिंदगी का चक्का
विज्ञापन
अभी युवराज ने इस पर जवाब नहीं दिया। पीसीए सचिव पुनीत बाली ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने युवराज से आग्रह किया है जो पहले ही शुभमन गिल समेत कुछ युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। बाली ने कहा, 'हमने पांच छह दिन पहले युवराज से अनुरोध किया और उनके जवाब का इंतजार है। अगर वह मान लेते हैं तो पंजाब क्रिकेट के लिए यह बहुत अच्छा होगा।'
विज्ञापन
युवराज सिंह का बड़ा खुलासा, IPL में नहीं मिलती थी इज्जत, KXIP से भागना चाहते थे युवी
हालांकि, पूर्व क्रिकेटर का वापसी करना इतना आसान नहीं होगा। आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्त होने पर ही BCCI खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने के लिए NOC देता है। युवराज ने पिछले साल ग्लोबल टी-20 कनाडा और अबू धाबी टी-10 जैसे दो टूर्नामेंट तक खेल लिए।