फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBSK vs MI IPL 2025 Dharamshala Punjab Kings vs Delhi Capitals Match Shifted to Mumbai BCCI

IPL 2025: धर्मशाला में नहीं वानखेड़े में होगा पंजाब बनाम मुंबई मैच, दिल्ली के खिलाफ मैच पर भी आया बड़ा अपडेट

Wed, 07 May 2025 06:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 07 May 2025 06:04 PM IST
सार

धर्मशाला पर दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला आठ मई यानी कल पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। इसके बाद 11 मई को पंजाब का सामना मुंबई इंडियंस से होगा जिसको धर्मशाला से वानखेड़े स्टेडियम पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भारतीय सरकार से कराने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
PBSK vs MI IPL 2025 Dharamshala Punjab Kings vs Delhi Capitals Match Shifted to Mumbai BCCI
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 अपने नियमित कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेगा, लेकिन पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई (रविवार) को होने वाले मुकाबले को धर्मशाला से स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन नई तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। वहीं, पंजाब और दिल्ली के बीच आठ मई को धर्मशाला में होने वाले मुकाबले को लेकर बीसीसीआई को भारतीय सरकार से मंजूरी मिल गई है। ऐसे में यह मैच तय समय पर खेला जाएगा। बता दें कि, पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिलाइल हमले के बाद धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

धर्मशाला में नहीं वानखेड़े में होगा मुंबई इंडियंस का पंजाब किंग्स सामना
समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र के हवाले से बताया कि 11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला मुकाबला मुंबई में होगा। सूत्र ने कहा- 'मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 11 मई को खेला जाने वाला मैच धर्मशाला से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि धर्मशाला का हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब बनाम दिल्ली मैच पर आया बड़ा अपडेट
धर्मशाला पर दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला आठ मई यानी कल पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। इसके बाद 11 मई को पंजाब का सामना मुंबई इंडियंस से होगा जिसको धर्मशाला से वानखेड़े स्टेडियम पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बीच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भारतीय सरकार से कराने की अनुमति मिल गई है। दरअसल, यह मुकाबला आठ मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने एएनआई को बताया कि, 'बीसीसीआई को कल का मैच धर्मशाला में आयोजित करने के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है, लेकिन 11 मई का मैच धर्मशाला से मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया है, मैच की नई तारीख जल्द ही अपडेट की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed