{"_id":"614a11bb490e916ebf2970ef","slug":"pbks-vs-rr-ipl-2021-kl-rahul-becomes-fastest-indian-to-score-3000-indian-premier-league-runs-overall-second-after-chris-gayle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड: राहुल IPL में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, पिछले साल तोड़ा था तेंदुलकर का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड: राहुल IPL में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, पिछले साल तोड़ा था तेंदुलकर का रिकॉर्ड
Tue, 21 Sep 2021 10:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:39 PM IST
सार
राहुल आईपीएल के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने लीग में करीब 47 की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल ने दो शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। राहुल ने 80 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। कुल मिलाकर सबसे तेज तीन हजार रन पूरे करने वालों में राहुल तीसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले क्रिस गेल का नाम आता है। गेल ने 75 पारियों में तीन हजार रन बनाए थे।
राहुल ने इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। वॉर्नर ने 94 पारियों में तीन हजार रन पूरे किए थे। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना 103 पारियों के साथ चौथे नंबर पर हैं। राजस्थान के खिलाफ इस मैच में राहुल 49 रन बनाकर आउट हुए और ऑरेंज कैप के लिए शिखर धवन की बराबरी पर आ गए हैं। राहुल और धवन दोनों के आईपीएल 2021 में 380 रन हैं।
आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन (पारी के आधार पर) बनाने वाले खिलाड़ी

- 75 - क्रिस गेल
- 80 - केएल राहुल
- 94- डेविड वॉर्नर
- 103 - सुरेश रैना
- 104 - एबी डिविलियर्स
- 104 - अजिंक्य रहाणे
पिछले साल तोड़ा था सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
राहुल आईपीएल के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने लीग में 89 मैच में 47.28 की औसत से 3026 रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल ने दो शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। पिछले साल उन्होंने सचिन तेंदुलकर के लीग में दूसरा सबसे तेज 2000 रन पूरे करने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। राहुल ने 60 पारियों में दो हजार पूरे किए। वहीं, तेंदुलकर ने 63 पारियों में दो हजार रन बनाए थे। आईपीएल में सबसे तेज दो हजार पूरे करने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने सिर्फ 48 पारियों में दो हजार रन बनाए थे।
राहुल ने टेस्ट फॉर्म को जारी रखा
राहुल हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शानदार फॉर्म को जारी रखा। राहुल इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने ओवल में 46 रन, लॉर्ड्स में 129 रन और नॉटिंघम में 84 रन की पारी खेली थी।
राहुल को मैच में तीन जीवनदान मिले
राहुल को इस मैच में तीन जीवनदान मिले। जब वह दो रन बनाकर खेल रहे थे, तब एविन लुई ने बैकवर्ड पॉइंट पर उनका कैच छोड़ा। इसके बाद 29 के निजी स्कोर पर रियान पराग ने मिड ऑन पर राहुल का कैच छोड़ा। राहुल जब 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब चेतन सकारिया ने फाइन लेग पर उनका कैच छोड़ा।
मयंक के साथ पांचवीं 100+ रन की साझेदारी
राहुल ने मयंक अग्रवाल के साथ पांचवीं 100+ रन की साझेदारी निभाई। दोनों के बीच 120 रन की साझेदारी हुई। यह आईपीएल में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी है। इससे पहले राहुल और गेल ने चार बार लीग में शतकीय साझेदारी निभाई है।