फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs GT IPL 2022 Shikhar Dhawan created history becomes first Indian batsman to hit 1000 fours in T20 cricket

PBKS vs GT: शिखर धवन ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस के खिलाफ चौका जड़ते ही हासिल की खास उपलब्धि

Fri, 08 Apr 2022 09:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Apr 2022 09:13 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में शिखर धवन ने तीसरा चौका लगाते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। धवन टी20 क्रिकेट में एक हजार चौके लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
PBKS vs GT IPL 2022 Shikhar Dhawan created history becomes first Indian batsman to hit 1000 fours in T20 cricket
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। शुक्रवार (आठ अप्रैल) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इस मैच में धवन ने तीसरा चौका लगाते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे टी20 क्रिकेट में एक हजार चौके लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धवन टी20 क्रिकेट में एक हजार चौके पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


धवन ने गुजरात के खिलाफ मैच में 30 गेंद पर 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 116.67 का रहा। धवन के टी20 क्रिकेट में अब 1001 चौके हो गए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने की बात करें तो क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। उनके नाम 463 मैचों में 1132 चौके हैं। दूसरे पायदान पर इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं। उन्होंने 336 मैचों में 1054 चौके लगाए हैं। तीसरे पायदान पर डेविड वॉर्नर हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक ओपनर ने 314 मैचों में 1005 चौके लगाए हैं। उनके साथी एरॉन फिंच ने 348 मैचों में 1004 चौके जड़े हैं।
विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो धवन के बाद विराट कोहली का नंबर आता है। पूर्व भारतीय कप्तान के नाम टी20 क्रिकेट में 917 चौके हैं। विराट ने 329 मैच खेले हैं। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित ने 373 मैचों में 875 चौके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल के मौजूदा सीजन में धवन के प्रदर्शन की बात करें तो शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 43, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 16 और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 33 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed