{"_id":"10686e9e-9d0d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"pattinson-out-of-ipl-for-abdominal-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेआर को झटका, पैटिंसन आईपीएल से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केकेआर को झटका, पैटिंसन आईपीएल से बाहर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 04 Apr 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल के पहले मैच में जीत के बाद चैंपियन केकेआर को झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन सर्जरी के कारण पूरे सीजन केकेआर का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार पैटिंसन पेट की परेशानी से ग्रसित हैं जिसके लिए उन्हें जल्द ही सर्जरी करानी होगी। ऐसे में उनका अपनी टीम केकेआर की ओर से आईपीएल का हिस्सा बनना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का बीमारी के कारण चैंपियंस ट्रॉफी और एशेज सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है।
इससे पहले पैटिंसन केवल शुक्रवार तक ही टीम से बाहर थे। लेकिन मेडिकल स्टाफ ने रिपोर्ट के बाद बताया कि सर्जरी अनिवार्य है। इस कारण वो टी 20 लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी पीठ की चोट के कारण आईपीएल छह से अपना नाम वापिस ले लिया था।