फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pat Cummins was appointed as captain of Sunrisers Hyderabad for third consecutive IPL season

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तानी में नहीं किया बदलाव, लगातार तीसरे सत्र में कमिंस ही संभालेंगे कमान

Mon, 17 Nov 2025 08:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Nov 2025 08:15 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की सूची जारी की थी। सनराइजर्स ने कमिंस को बरकरार रखा था और अब उनकी कप्तानी भी बरकरार है।

विज्ञापन
Pat Cummins was appointed as captain of Sunrisers Hyderabad for third consecutive IPL season
पैट कमिंस - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस लगातार तीसरे सीजन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालेंगे। सनराइजर्स ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी है। कमिंस चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में होने वाले एशेज सीरीज के पहले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, उनके ब्रिसबेन में होने वाले दूसरे मैच तक फिट होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


कमिंस केकेआर-दिल्ली के लिए खेल चुके हैं
स्टीव स्मिथ 21 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। ब्रिसबेन में दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से शुरू होगा। कमिंस ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम से सनराइजर्स की कप्तानी संभाली थी जब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 के 50 ओवर के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सफलता के बाद 2024 की आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। कमिंस इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की सूची जारी की थी। सनराइजर्स ने कमिंस को बरकरार रखा था और अब उनकी कप्तानी भी बरकरार है। 

सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची:
रिटेन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर समरन, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्राइडन कार्स, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी।
रिलीज: अभिनव मनोहर, अर्थव ताइडे, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी (ट्रेड), वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जांपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed