फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pat Cummins, Travis Head Reject Massive IPL Franchise Offers; Reaffirm Commitment to Australia

Cummins and Head: कमिंस और हेड ने ठुकराया करोड़ों का आईपीएल ऑफर! बोले- ऑस्ट्रेलिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

Thu, 09 Oct 2025 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Oct 2025 09:21 AM IST
सार

कमिंस और हेड का यह कदम क्रिकेट जगत में एक मिसाल है, जहां दुनिया भर के खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लुभावने ऑफर्स स्वीकार कर रहे हैं, वहीं इन दोनों ने राष्ट्र को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
Pat Cummins, Travis Head Reject Massive IPL Franchise Offers; Reaffirm Commitment to Australia
कमिंस और हेड - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की प्रमुख फ्रेंचाइजियों ने भारी-भरकम ऑफर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों को 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 58.46 करोड़ रुपये) के मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट्स की पेशकश की गई थी, ताकि वे सिर्फ टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करें, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
विज्ञापन


कमिंस और हेड का यह कदम क्रिकेट जगत में एक मिसाल है, जहां दुनिया भर के खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लुभावने ऑफर्स स्वीकार कर रहे हैं, वहीं इन दोनों ने राष्ट्र को प्राथमिकता दी है। उनका फैसला न केवल उनकी पेशेवर निष्ठा दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कुछ क्रिकेटर्स अब भी देश के लिए खेलने को फ्रेंचाइजी क्रिकेट से बेहतर मानते हैं।
विज्ञापन

वार्षिक रकम से करीब छह गुना ज्यादा का ऑफर
'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' की रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये ऑफर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत खिलाड़ियों को मिलने वाली वार्षिक रकम से करीब छह गुना ज्यादा थे। हालांकि, दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने इन प्रस्तावों को विनम्रता से ठुकरा दिया, क्योंकि वे पूरी तरह राष्ट्रीय टीम के प्रति समर्पित रहना चाहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया, 'इस साल एक आईपीएल टीम समूह द्वारा दिए गए प्रस्तावों को ऑस्ट्रेलिया के दो क्रिकेट दिग्गजों ने विनम्रता से ठुकरा दिया, जो राष्ट्रीय टीम के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।'

Pat Cummins, Travis Head Reject Massive IPL Franchise Offers; Reaffirm Commitment to Australia
कमिंस और हेड - फोटो : ANI
कमिंस-हेड की कमाई और सीए अनुबंध की तुलना
रिपोर्ट में बताया गया कि वरिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के अनुबंध से सालाना लगभग 15 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (8.77 करोड़ रुपये) कमाते हैं।
कप्तानी भत्ते के साथ पैट कमिंस की कुल वार्षिक आय लगभग 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (17.54 करोड़ रुपये) तक पहुंचती है। इसके बावजूद, उन्होंने और हेड दोनों ने आईपीएल निवेशकों के भारी ऑफर को ठुकराकर राष्ट्रीय कर्तव्य को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी क्रिकेट बनाम राष्ट्रीय प्रतिबद्धता
यह घटनाक्रम ऐसे समय आया है जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, राज्य संघों और खिलाड़ियों के संघ के बीच बिग बैश लीग (BBL) के निजीकरण पर चर्चा चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी स्थिति वैश्विक टी20 लीगों की बढ़ती वित्तीय ताकत और पारंपरिक क्रिकेट बोर्डों के सामने उभरती चुनौतियों को दर्शाती है।

Pat Cummins, Travis Head Reject Massive IPL Franchise Offers; Reaffirm Commitment to Australia
कमिंस और हेड - फोटो : ANI
हेड बोले- मेरा ध्यान सिर्फ ऑस्ट्रेलिया पर है
ट्रेविस हेड, जिन्होंने पिछले साल आईपीएल और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) दोनों में खेला था, ने माना कि फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट्स से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर के जीवन का अनुभव मिला। फिर भी, उन्होंने साफ कहा कि उनका पूरा ध्यान ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने पर ही रहेगा। हेड ने कहा, 'फिलहाल मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहा हूं और मुझे ऐसा कोई समय नहीं दिखता जब मैं कुछ और खेल सकूं… मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए जितना हो सके उतना प्रतिबद्ध रहना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed