फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   parthiv patel pleased with form ahead of ipl

IPL में धमाल मचाने को तैयार है यह छोटा उस्ताद

Thu, 14 Mar 2013 04:17 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 14 Mar 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
parthiv patel pleased with form ahead of ipl

अपनी कप्तानी में पश्चिमी क्षेत्र को देवधर ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले पार्थिव पटेल आईपीएल-6 में धमाल मचाने को तैयार हैं। देवधर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले पार्थिव पटेल ने कहा कि वे आईपीएल में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

विज्ञापन


मालूम हो कि कप्तान पार्थिव पटेल ने देवधर ट्रॉफी के फाइनल में अर्द्धशतक जड़कर पश्चिमी क्षेत्र को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पटेल ने कहा, 'अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे आपका आत्म विश्वास काफी बढ़ जाता है। इस जीत में पूरी टीम का सहयोग रहा। टीम के हर सदस्य ने अपना योगदान दिया और पूरी टीम के प्रयास का ही नतीजा था कि हम इस ट्रॉफी को हासिल कर सके। आईपीएल सत्र से पहले इस तरह की जीत निश्चित रूप से उत्साह देने वाला है।'
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए महज 17 साल की उम्र में टेस्ट मैच खेल चुके विकेट कीपर पटेल ने कहा, 'अभी तक मैंने घरेलू मैचों मे काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं इसे आईपीएल से पहले एक अच्छा संकेत मानता हूं और इसी कारण आईपीएल खेलने का उत्साह भी बढ़ा हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed