फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Parthiv Patel gives huge update on Bumrah replacement for T20 World Cup 2022; Mohammad Shami Deepak Chahar

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में कौन होगा चोटिल बुमराह का रिप्लेसमेंट, पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा अपडेट

Sun, 09 Oct 2022 10:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Oct 2022 10:41 PM IST
सार

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को लगता है कि मोहम्मद शमी रोहित शर्मा की टीम में बुमराह की जगह लेने के हकदार हैं। शमी हाल ही में कोरोना से उबर हैं।

विज्ञापन
Parthiv Patel gives huge update on Bumrah replacement for T20 World Cup 2022; Mohammad Shami Deepak Chahar
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के साथ ही चयनकर्ताओं की परेशानी बढ़ चुकी है। अब तक बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं हुई है। आईसीसी के मुताबिक, नौ अक्तूबर को किसी भी खिलाड़ी को रिप्लेस करने की अंतिम तारीख है। ऐसे में चयनकर्ता रविवार को बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को लगता है कि मोहम्मद शमी रोहित शर्मा की टीम में बुमराह की जगह लेने के हकदार हैं। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए पार्थिव ने भी शमी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। शमी हाल ही में कोरोना से उबरे हैं। इसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Parthiv Patel gives huge update on Bumrah replacement for T20 World Cup 2022; Mohammad Shami Deepak Chahar
पार्थिव पटेल
पार्थिव ने कहा- मुझे लगता है कि शमी के टीम में जगह बनाने की सबसे अधिक संभावना है वह ही जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे। हमारे पास वर्ल्ड कप में उतरने के लिए 20 दिन बचे हैं और वह लगभग कोरोना से ठीक हो गए हैं। विश्व कप से पहले भारत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ में दो अभ्यास मैच खेलेगा। इसलिए शमी को मैच टाइम मिलेगा। 
विज्ञापन

बुमराह को पीठ में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। वहीं, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। शिखर धवन वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से पीछे है। 

Parthiv Patel gives huge update on Bumrah replacement for T20 World Cup 2022; Mohammad Shami Deepak Chahar
मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 के बाद रोहित ने कहा था कि भारत को 'ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी का अनुभव रखने वाले' गेंदबाज की तलाश करनी होगी। रोहित का कहना था कि बहुत से खिलाड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। इसलिए टीम पहले ऑस्ट्रेलिया जा रही है।

Parthiv Patel gives huge update on Bumrah replacement for T20 World Cup 2022; Mohammad Shami Deepak Chahar
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने कहा था कि खिलाड़ियों को पर्थ जैसी पिचों पर खेलने का ज्यादा से ज्यादा अनुभव मिल सके, इस पर टीम तैयारी करेगी। मौजूदा टीम के केवल सात से आठ सदस्य ही ऑस्ट्रेलिया में खेल चुके हैं। इसलिए टीम ने पर्थ में कुछ अभ्यास मैचों का आयोजन किया है। टीम 17 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और 19 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed