फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Papua New Guinea secures first ever qualified for World T20

पापुआ न्यू गिनी ने रचा इतिहास, टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार किया क्वालीफाई

Mon, 28 Oct 2019 02:31 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Oct 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Papua New Guinea secures first ever qualified for World T20
पापुआ न्यू गिनी - फोटो : Twitter

रविवार को पापुआ न्यू गिनी की टीम ने इतिहास रच दिया। चार ओवरों में महज 19 रनों पर छह विकेट गंवा चुकी न्यू गिनी की टीम ने नोरमन वानुआ की 48 गेंदों पर 54 रनों की धमाकेदार पारी की बदलौत अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफाई कर गई। पापुआ न्यू गिनी की टीम ने 45 रन से कीनिया को हराया। विश्व कप क्वालीफायर में नीदरलैंड की टीम के प्रदर्शन ने उनकी मदद की और पीएनजी की टीम टेबल पर टॉप पर ही।

विज्ञापन


पापुआ न्यू गिनी की किस्मत नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के मैच पर भी टिकी थी। नीदरलैंड को 12.3 ओवर में स्कॉटलैंड को हराना था, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका और यहीं से पापुआ न्यू गिनी के लिए राह आसान हो गई। स्कॉटलैंड ने आठ विकेट पर 130 रन बनाए थे जवाब में नीदरलैंड ने 17 ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाकर मैच तो जीत लिया लेकिन वह पीएनजी को क्वालीफाइ करने से नहीं रोक पाई।
विज्ञापन


Papua New Guinea, Ireland qualify for ICC T20 World Cup Australia 2020

Read @ANI Story | https://t.co/xvwcGVuSpm pic.twitter.com/8fLhgqbYxz

विज्ञापन
विज्ञापन
 

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मैच में पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 118 रन बनाए। महज 119 रनों का टारगेट भी कीनिया के लिए मुश्किल रहा। टीम सिर्फ 73 पर सिमट गई। पीएनजी के अलावा आयरलैंड ने भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उसने ग्रुप बी में छह मैचों में चार जीते और बेहतरीन नेट रनरेट के साथ टॉप पर रही और अब वो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed