{"_id":"5d98d3658ebc3e0148604311","slug":"pakvsl-sri-lanka-win-first-t20-by-64-runs-take-1-0-series-lead","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvSL: श्रीलंका ने घर घुसकर पाकिस्तान को पटका, पहले टी-20 में 64 रन से दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvSL: श्रीलंका ने घर घुसकर पाकिस्तान को पटका, पहले टी-20 में 64 रन से दी मात
Sun, 06 Oct 2019 08:07 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
जीत के बाद श्रीलंकाई टीम
- फोटो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौर के गद्दाफी स्टेडिमय में शनिवार रात खेले गए टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने मेजबान पाकिस्तान को 64 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम तीन मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो चुकी है। पाकिस्तानी दौरे पर श्रीलंका की यह पहली जीत है। इसके पहले हुए तीन मैच की वन-डे श्रृंखला पाकिस्तान 2-0 से अपने नाम करने में कामयाब रहा था, जबकि सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
विज्ञापन
इसके पाकिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्ला थमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणतिलका के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में पूरी पाकिस्तानी टीम 17 ओवर और 4 गेंदों में महज 101 रन पर ही ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। नुवान प्रदीप और इसारू उडाना ने पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर की बखिया उधेड़ कर रख दी।
विज्ञापन
लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे उमर अकमल, अहमद शहजाद जैसे खिलाड़ी भी पाकिस्तान के नए कोच मिस्बाह की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणतिलका ने 38 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने अविष्का फर्नांडो (34 गेंदों पर 33) के साथ पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े।
विज्ञापन
अपना पहला मैच खेल रहे भानुका राजपक्षा ने 22 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। कप्तान दासुन शनाका ने दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाए। इस मैच में महज 19 वर्षीय पाकिस्तानी तूफानी गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने सबसे कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बने। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।