पाक टीम के खिलाफ ठीक 10 साल बाद दोहराया इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन-दिनों सफलताओं की ऊंचाई पर है। वहीं, पाक क्रिकेट टीम बुरे दौर से गुजर रही है। पाक टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड ने ऐसा कारनामा किया है जो ठीक 10 साल पहले 2005 में हुआ था।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच चल रहे सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में पहले गेंदबाजी का चयन पाक टीम पर भारी पड़ गया। न्यूजीलैंड के दोनों ओपनरों मार्टिन गुप्टिल (42 रन, 19 गेंद) और केन विलियम्सन (33 रन, एक छक्का 2 चौके) ने 10 के औसत से रन बनाए। हालांकि दोनों फिफ्टी से चूक गए।
न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 197 रनों का विशाल टारगेट दिया। इसमें टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज कोरी एंडरसन ( नाबाद 82 रन, 42 गेंद) ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में पचासा पूरा किया। जवाब में पाक टीम मात्र 101 रनों पर ढ़ेर हो गई। कीवी टीम ने पाक को 95 रनों से रौंदकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। यह पाक की टी-20 में सबसे बुरी हार है, वहीं कीवी टीम की सबसे बड़ी जीत। (यहां देखें पूरा स्कोरकार्ड)
न्यूजीलैंड ने इस तरह दोहराया 10 साल पुराना कारनामा
न्यूजीलैंड के विशाल स्कोर के जवाब में पाक टीम की शुरुआत फ्लॉप रही। टीम के दोनों ओपनर मोहम्मद हफीज (2) और अहमद शहजाद (8) नहीं चले। इतना ही नहीं अगले दो बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 4 रन पर जबकि शोएब मलिक ने मात्र 14 रन ही बनाए।
पाक टीम के दोनों ओपनरों को एकल डिजिट पर आउट कर कीवी टीम ने 2005 का इतिहास दोहराया। न्यूजीलैंड ने 10 साल पहले विपक्षी टीम के दोनों ओपनरों को दहाई का आंकड़ा पार नहीं करने दिया था।
17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने यह कारनामा किया था। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज का आखिरी टी-20 मैच था, जिसे न्यूजीलैंड ने 95 रनों से जीता। इससे पहले दोनों टीमें 1-1 से सीरीज में बराबरी पर चल रही हैं।