{"_id":"66f6b9cbc1dc4c32e008971d","slug":"pakistans-veteran-umpire-aleem-dar-announced-his-retirement-got-emotional-and-said-i-got-what-i-wished-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aleem Dar: पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर अलीम डार ने किया संन्यास का एलान, भावुक होकर बोले- जो चाहा मुझे मिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Aleem Dar: पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर अलीम डार ने किया संन्यास का एलान, भावुक होकर बोले- जो चाहा मुझे मिला
Fri, 27 Sep 2024 07:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:27 PM IST
सार
अलीम ने अब तक 145 टेस्ट, 231 वनडे, 72 टी20, पांच महिला टी20, 181 प्रथम श्रेणी मैच और 282 लिस्ट-ए मैचों में अंपायरिंग की है। उनके पेशेवर रवैये और सम्मानजनक व्यवहार ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया।
विज्ञापन
अलीम डार
- फोटो : PCB
विस्तार
पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर और तीन बार वर्ल्ड क्रिकेट अंपायर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत चुके अलीम डार ने शुक्रवार को संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के घरेलू सत्र के बाद 2025 में संन्यास लेंगे। वह 2003 से 2023 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल थे। वह अभी पाकिस्तान के एलीट पैनल में हैं और आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में पाकिस्तान के चार अंपायरों में शामिल हैं।
विज्ञापन
संन्यास का एलान कर भावुक हुए दिग्गज
डार ने संन्यास के फैसला के विषय में जानकारी देते हुए कहा- हर शानदार सफर का आखिर में अंत होता है और अब समय आ गया है कि मैं पूरी तरह से अपने सामाजिक और परोपकार का काम पर ध्यान लगाऊं। डार ने 1986-98 तक 17 प्रथम श्रेणी मैच और 18 लिस्ट ए मैच खेलने के बाद 1999 में पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी अंपायरिंग में पदार्पण किया था।

डार का करियर
अलीम ने अब तक 145 टेस्ट, 231 वनडे, 72 टी20, पांच महिला टी20, 181 प्रथम श्रेणी मैच और 282 लिस्ट-ए मैचों में अंपायरिंग की है। उनके पेशेवर रवैये और सम्मानजनक व्यवहार ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। दिग्गज ने आगे कहा- सभी यात्राएं अंततः समाप्त होती हैं और अब समय आ गया है कि मैं अपने सामाजिक और कल्याण के कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करूं। मेरा अस्पताल प्रोजेक्ट और अन्य पहल मेरे दिल के बहुत करीब हैं और इसके लिए मेरी पूरी लगन और ध्यान की आवश्यकता है।

साथियों को दिया धन्यवाद
इस दौरान अलीम ने अपने साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- अपने साथियों और सहकर्मियों के अटूट समर्थन से अंपायरिंग में अपनी लगभग हर ख्वाहिश पूरी करने के बाद मुझे लगता है कि यह सही समय है कि मैं एक तरफ हट जाऊं और उभरते हुए अंपायरों को चमकने का मौका दूं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें भी क्रिकेट के महान खेल में अपनी छाप छोड़ने और गर्व के साथ पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के समान अवसर मिलेंगे।