फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistani Mohammad Amir announces retirement from Test cricket

अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने चौंकाया, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

Sat, 27 Jul 2019 08:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Jul 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Mohammad Amir announces retirement from Test cricket
मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 के बाद शुरू हुआ संन्यास का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कई दिग्गज खिलाड़ियों के क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद अब पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद आमिर ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। हालांकि 27 वर्षीय बाएं हाथ का यह पेसर वन-डे और टी-20 फॉर्मेट में खेलना जारी रखेगा।

विज्ञापन


यह अहम फैसला लेने के बाद आमिर ने कहा कि, 'पाकिस्तान के लिए खेलना मेरा सबसे बड़ा सपना रहा और अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप सहित टीम की आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए मैं टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहूंगा। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जल्द ही शुरू होने वाली है और पाकिस्तान के पास कुछ बेहतरीन युवा तेज गेंदबाज हैं ऐसे में टेस्ट क्रिकेट से अलग होने के लिए सही समय है।'
विज्ञापन


आमिर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानंसबर्ग में खेला था। आमिर ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। आमिर ने कुल 36 टेस्ट मैच खेले। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पॉट फिक्सिंग के चलते मोहम्मद आमिर पर 5 साल का बैन लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 टेस्ट खेलकर लिए 119 विकेट 
मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट खेले। इनमें उन्होंने 119 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर छह विकेट रहा। उन्होंने चार बार पारी में पांच विकेट लिए। वर्ल्ड कप 2019 में चटकाए थे। उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में खेले 8 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे, इस दौरान उनकी इकॉनॉमी रेट महज 4.90 की थी। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 59 मैच खेलकर 77 विकेट चटकाए हैं।

एक पारी में छह विकेट रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन : आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट खेलकर 119 विकेट अपने नाम किए हैं। अपने इस छोटे से करिअर में उन्होंने लाल गेंद से एक पारी में 5 बार 5 विकेट अपने नाम किए। एक पारी में आमिर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 44 रन देकर 6 विकेट है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में गॉले टेस्ट से अपने टेस्ट करिअर का आगाज किया था। उन्होंने इसी साल जनवरी 2019 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्र ीका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed