{"_id":"59bc9aba4f1c1b2f688b4ca4","slug":"pakistani-fan-makes-fun-of-virat-kohli-by-an-insulting-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच मैच में दर्शकों ने उड़ाई विराट कोहली की खिल्ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच मैच में दर्शकों ने उड़ाई विराट कोहली की खिल्ली
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 16 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक इस समय अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का जश्न मना रहे हैं। वहीं, वर्ल्ड इलेवन में किसी भी भारतीय खिलाड़ी के शामिल नहीं होने पर पाकिस्तानी फैन्स दुखी भी हैं।
विज्ञापन
इस दुख का एक नजारा वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच हुए पहले मैच में दिखा। इस मैच के दौरान स्टेडियम में विराट कोहली के नाम का एक पोस्टर लहराया। इस पोस्टर में लिखा था, "विराट कोहली को अम्मी से आने की इजाजत नहीं मिली।"
विज्ञापन
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक एक पाकिस्तानी समर्थक को यह पोस्टर लहराते स्टेडियम में देखा गया। हालांकि क्रिकइंफो के पास कथित तौर पर इसकी कोई तस्वीर नहीं थी, लेकिन क्रिकइंफो के ट्वीट पर दिए गए रिप्लाई में एक यूजर ने विराट के नाम वाले पोस्टर को ट्वीट किया था। हालांकि हम इस पोस्टर की पुष्टि नहीं करते हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः- इस खिलाड़ी ने कहा, कोहली ने दिलाई दुनिया में मुझे पहचान
गौरतलब है कि पाकिस्तानी फैंस को सालों बाद अपने देश की टीम और विश्व इलेवन के बीच तीन टी-20 मैच देखने को मिले हैं। हालांकि, पाकिस्तान के कड़े प्रतिद्वंद्वी भारत की टीम से कोई भी खिलाड़ी विश्व एकादश की टीम में शामिल नहीं हुए हैं।
बता दें कि पाकिस्तान में विराट कोहली के काफी प्रशंसक हैं, लेकिन भारतीय टीम ने काफी समय से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। वैसे, इस समय आईसीसी और पीसीबी पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं।