रिटायरमेंट पर पाक क्रिकेटर की पहले 'हां' अब 'ना'
वर्ल्ड कप 2015 में एक ओर जहां लगातार जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दो हार के बाद पाक टीम लगातार सुर्खियों में है।
पहले टीम के फिल्डिंग कोच ने खिलाड़ियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। उसके बाद पाक टीम की खराब परर्फोंमेंस पर पर कराची में एक याचिका के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ।
उसके बाद टीम के मुख्य चयनकर्ता मोइन खान टीम की हार के बाद कैसिनों जाने पर पकड़े गए। उन पर जांच चल रही है। इतनी मुश्किलें कम नहीं थी कि अब टीम के सीनीयर खिलाड़ी युनूस खान की ऑफिशियल टि्वटर अकांउंट की वजह से नया बखेड़ा खड़ा हो गया है।
पहले हां फिर ना कहकर झाड़ा पल्ला
दरअसल, माजरा यह है कि 24 फरवरी को युनूस खान के ऑफिशियल ट्विटर अकांउट में उनके रिटायरमेंट का पोस्ट सामने आया। अकाउंट की माने तो युनूस खान ने लिखा कि वे वर्ल्ड कप 2015 के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे।
लेकिन अचानक मामले में यू टर्न तब आया जब युनूस खान ने खुद इस बात को खारिज किया कि उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया है। उन्होंने उस ट्वीट को झूठ करार दिया और कहा कि "मेरा कोई ट्विटर अकाउंट ही नहीं है।"
युनूस खान के रिटायरमेंट को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर भी बयान दे चुके है। हाल ही में रमीज राज ने दरख्वास्त की थी कि युनूस को अब वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिए।
वहीं, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने भी एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि युनूस खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और अब उनके रिटायरमेंट का समय आ चुका है।