{"_id":"57e6a5994f1c1bc32ca832af","slug":"pakistani-cricketer-criticized-anurag-thakur-s-statement-on-indo-pak-cricket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर के बयान पर बौखलाए पाकिस्तानी क्रिकेटर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनुराग ठाकुर के बयान पर बौखलाए पाकिस्तानी क्रिकेटर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी क्रिकेट जगत के लोगों ने बीसीसीआई प्रमुख अनुराग ठाकुर के बयान का मजाक उड़ाया है। गौरतलब है कि भाजपा नेता ठाकुर ने शुक्रवार को कहा था कि जब तक दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे नहीं हो जाते, तब तक पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जाएगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने शनिवार को ठाकरे के बयान पर कहा, ‘मैँ नहीं समझ पा रहा हूं कि ठाकुर कहना क्या चाहते हैं। पिछले आठ साल से भारत हमारे साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलने से कतराता रहा है, जबकि हमारे आपसी संबंध अच्छे थे।’ यूसुफ ने यह भी जोड़ा कि ‘आईसीसी हमेशा कहता रहा है कि वह सदस्य देशों के बोर्ड में राजनीतिक या सरकारी दखलंदाजी को बर्दास्त नहीं करेगा। लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष राजनीतिक बयान दे रहे हैं। वह या तो भाजपा नेता के रूप में बयान दें या फिर बीसीसीआई प्रमुख के रूप में बोलें।’
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ठाकुर के बयान पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं व्यक्त की लेकिन उसके शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि ठाकुर के बयान से पीसीबी स्तब्ध है। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें ठाकुर के बयान से निराशा हुई है। हम लंबे समय से भारत संग क्रिकेट संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा विश्वास है कि राजनीति और खेल को अलग रखना चाहिए। ठाकुर का बयान पूर्ण रूप से राजनीतिक है।’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने कहा, ‘ठाकुर के बयान में कोई दम नहीं है। क्योंकि भारत पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि वह पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। 2007 के बाद से ही भारत हमारे साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने से कतराता रहा है।’