फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistani bowler raza hasan expelled after breaking Covid-19 protocol

पाकिस्तानी गेंदबाज ने तोड़ा कोरोना का अहम नियम, PCB ने टूर्नामेंट से बाहर कर भेजा घर

Mon, 30 Nov 2020 10:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 30 Nov 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Pakistani bowler raza hasan expelled after breaking Covid-19 protocol
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शेष घरेलू क्रिकेट सत्र से बाहर कर दिया है। पीसीबी ने सोमवार को बताया कि 28 वर्षीय स्पिन गेंदबाज बिना स्वास्थ्य टीम को बताए जैविक सुरक्षित माहौल से बाहर गए और स्थानीय होटल में रुके।

विज्ञापन


हसन इस वक्त कायद-ए-आजम ट्रॉफी में नार्दंस सेकंड इलेवन का हिस्सा थे। बोर्ड के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर नदीम खान ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई बार कहने और तमाम तरह के जागरूकता अभियान के बावजूद हसन ने नियमों का उल्लंघन किया और खुद से फैसला कर लाइन क्रॉस की। इसलिए अभी के लिए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया जा रहा है और उन्हें बाकी के सत्र में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हसन 2012 में तब चर्चा में आए थे जब टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक खिलाड़ी शेन वॉटसन और ग्लेन मैक्सवेल का विकेट चटकाया था। हालांकि इसके बाद वे सिर्फ 10 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों और एक वनडे में ही नजर आए। बाद में उन्हें डोपिंग मामले में 2015 में दो साल के लिए बैन कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed