{"_id":"6910d1d0a9573b163002ed78","slug":"pakistan-won-the-hong-kong-sixes-for-the-sixth-time-shahzad-celebrated-with-the-trophy-in-hardik-s-style-2025-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान छठी बार बना हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का विजेता, शहजाद ने हार्दिक के अंदाज में मनाया ट्रॉफी के साथ जश्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान छठी बार बना हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का विजेता, शहजाद ने हार्दिक के अंदाज में मनाया ट्रॉफी के साथ जश्न
Sun, 09 Nov 2025 11:09 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:09 PM IST
सार
पाकिस्तान अब सबसे ज्यादा बार हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने अब तक छह खिताब जीते हैं, जबकि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका पांच-पांच बार चैंपियन रहे हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या-मुहम्मद शहजाद
- फोटो : ANI-mshahzad.official (instagram)
विस्तार
पाकिस्तान ने भारत से हार के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन जीत दर्ज की और रविवार को हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2025 का खिताब अपने नाम किया। अब्बास अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में कुवैत को हराकर रिकॉर्ड छठी बार यह टूर्नामेंट जीता। फाइनल जीतने के बाद पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मुहम्मद शहजाद ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मशहूर ट्रॉफी सेलिब्रेशन स्टाइल की नकल की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस जीत के साथ पाकिस्तान अब सबसे ज्यादा बार हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने अब तक छह खिताब जीते हैं, जबकि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका पांच-पांच बार चैंपियन रहे हैं।
विज्ञापन
फाइनल में पाकिस्तान ने कुवैत को दी मात
फाइनल में पाकिस्तान ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए कुवैत को 43 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 135 रनों का स्कोर खड़ा किया। अब्दुल समद ने 13 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं कप्तान अब्बास अफरीदी ने मात्र 11 गेंदों में 52 रन जड़े। कुवैत के गेंदबाज मीत भावसार ने तीन विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुवैत की शुरुआत जोश भरी रही, जब अदनान इदरीस ने पहले ओवर में ही पांच छक्के जड़ दिए और आठ गेंदों में 30 रन बनाए। लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और कुवैत की टीम को 92/6 पर रोक दिया।

भारत से मिली थी एकमात्र हार
पाकिस्तान को टूर्नामेंट में एकमात्र हार भारत से झेलनी पड़ी। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान को डीएलएस पद्धति से दो रनों से हराया था। हालांकि, भारत इस जीत के बाद लय बरकरार नहीं रख सका और अपने अगले चार मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।