{"_id":"673891d4b4f6ef2a700a7b63","slug":"pakistan-women-have-left-out-nida-dar-and-aliya-riaz-from-their-central-contracts-for-the-2024-25-season-2024-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: पीसीबी ने निदा डार और आलिया रियाज को केंद्रीय अनुबंध से बाहर किया, सिर्फ 16 खिलाड़ियों को मिला करार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: पीसीबी ने निदा डार और आलिया रियाज को केंद्रीय अनुबंध से बाहर किया, सिर्फ 16 खिलाड़ियों को मिला करार
Sat, 16 Nov 2024 06:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Nov 2024 06:06 PM IST
सार
निदा टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि आलिया पिछले पांच वर्षों में लय में नजर आई हैं। पिछले साल पीसीबी ने 12 महीनों के लिए 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में जगह दी थी।
विज्ञापन
निदा डार
- फोटो : Twitter
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने महिला टीम की पूर्व कप्तान निदा डार, अनुभवी खिलाड़ी आलिया रियाज और सिदरा नवाज को बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। पीसीबी ने सिर्फ 16 महिला क्रिकेटरों को अनुबंध में जगह दी है। निदा, आलिया और सिदरा के अलावा अनोशा नसीर, इमान फातिमा और शावाल जुलफिकर के नाम भी इस सूची में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी महिला टीम का खराब रहा था प्रदर्शन
निदा टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि आलिया पिछले पांच वर्षों में लय में नजर आई हैं। पिछले साल पीसीबी ने 12 महीनों के लिए 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में जगह दी थी, लेकिन इस बार यह संख्या कम हो गई। पीसीबी के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि टीम का हालिया प्रदर्शन खराब रहा है। इस करार को हालिया प्रदर्शन और आईसीसी महिला भविष्य दौरा कार्यक्रम (2025-29) के मुताबिक तैयार किया गया है। इसमें युवाओं को तरजीह दी गई है।

फातिमा और मुनीबा को किया गया पदोन्नत
मुनीबा अली और कप्तान फातिमा सना को हालांकि श्रेणी ए में पदोन्नत किया गया, जबकि स्पिन ऑलराउंडर सादिया इकबाल को भी पदोन्नति मिली। पीसीबी के सीओओ सुमैर अहमद सैयद ने नए खिलाड़ियों को तैयार करने पर बोर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कहा, हम निरंतर प्रदर्शन को पहचानने और प्रतिभा को पुरस्कृत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दूसरी ओर, युवा खिलाड़ी तसमिया रुबाब को पहली बार अनुबंध में जगह मिली है, जबकि रमीन शमीम और गुल फिरोजा की क्रमशः 2018 और 2022-23 के बाद पहली बार केंद्रीय अनुबंध की सूची में वापसी हुई है।

पाकिस्तान महिला टीम के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी इस प्रकार हैं...
वर्ग एः फातिमा सना, मुनीबा अली, सिदरा अमीन
वर्ग बीः नाशरा सुंधू, सादिया इकबाल
वर्ग सीः डियाना बेगस ओमाएमा सोहेल
वर्ग डीः गुलाम फातिमा, गुल फिरोजा, नाजिहा अल्वी, रमीन शमीम, सदाफ शम्स, सयैदा अरूब शाह, तसमिया रुबाब, तुबा हसन, उम-ए-हानी।