फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan wants to host 2018 world cup

2018 वर्ल्ड कप की मेजबानी चाहता है पाकिस्तान

Thu, 18 Apr 2013 06:25 PM IST
कराची/एजेंसी
कराची/एजेंसी Updated Thu, 18 Apr 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
pakistan wants to host 2018 world cup

पाकिस्तान ने भले ही पिछले 10 वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों का आयोजन न किया हो लेकिन वह 2018 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन अपने देश में कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जका अशरफ ने हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड कप 2018 की मेजबानी के लिए आधिकारिक बोली प्रक्रिया में आवेदन दिया है।

पाकिस्तान ने आखिरी बार 1996 में भारत और श्रीलंका के साथ मिलकर वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। इससे पहले 1987 में पाकिस्तान ने भारत के साथ मिलकर रिलायंस वर्ल्ड कप का आयोजन किया था।
विज्ञापन


पीसीबी के प्रमुख संचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा, ‘आईसीसी के सभी सदस्य देशों को बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिलता है लेकिन पाकिस्तान अकेला ऐसा देश है जिसे इन आयोजनों से दूर रखा जाता है। कई शीर्ष देश ऐसे हैं जो सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से इंकार कर देते हैं। हम भी आईसीसी के टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना चाहते हैं। 2018 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अभी तक किसी देश को मेजबानी के लिए नहीं चुना गया है इसलिए पीसीबी ने मेजबानी के लिए बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2009 में क्रिकेट सीरीज खेलने आई श्रीलंकाई टीम की बस पर पाकिस्तान में आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें कुछ क्रिकेटरों को चोटें आई थी जबकि कई पुलिसकर्मी मारे गए थे। इस घटना के बाद से पाकिस्तान में किसी अंतरराष्ट्रीय मैच का भी आयोजन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed