{"_id":"678d0520d82223b97302f57f","slug":"pakistan-vs-west-indies-1st-test-match-report-results-and-analysis-spinner-sajid-khan-shine-news-updates-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs WI: पाकिस्तान की पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत, स्पिनर साजिद ने झटके पांच विकेट; अबरार भी चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs WI: पाकिस्तान की पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत, स्पिनर साजिद ने झटके पांच विकेट; अबरार भी चमके
Sun, 19 Jan 2025 07:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 19 Jan 2025 07:29 PM IST
सार
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 123 रनों पर ढेर हो गई। साजिद के अलावा लेग स्पिनर अबरार अहमद ने भी 27 रन देकर चार विकेट हासिल किए जिससे वेस्टइंडीज की पारी 36.3 ओवर तक ही टिक सकी।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : PCB
विस्तार
ऑफ स्पिनर साजिद खान और अबरार अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 127 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। साजिद ने पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे, इस तरह उन्होंने मैच में कुल नौ विकेट लिए। साजिद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने दिया था 251 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 123 रनों पर ढेर हो गई। साजिद के अलावा लेग स्पिनर अबरार अहमद ने भी 27 रन देकर चार विकेट हासिल किए जिससे वेस्टइंडीज की पारी 36.3 ओवर तक ही टिक सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। अपना 12वां टेस्ट खेल रहे एलिक अथानाजे ने 68 गेंद पर 55 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन अपनी टीम को लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंचा पाए। वह साजिद का पांचवां शिकार बने।

पाकिस्तान ने अंतिम आठ विकेट 51 रन जोड़कर गंवाए
इससे पहले पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में तीन विकेट पर 109 रन से की और टीम 46.4 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। कप्तान और सलामी बल्लेबाज शान मसूद ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। उन्होंने मुहम्मद हुरेरा (29) के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। पाकिस्तान ने अपने अंतिम आठ विकेट 51 रन जोड़कर गंवाए।

वारिकन ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर सात विकेट चटकाए। उन्होंने अपने करियर में पहली बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। पाकिस्ता ने पहली पारी में 230 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 137 रन पर सिमट गई थी।