फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs Sri Lanka Seamer Shaheen Afridi makes racist remark at reporter during press conference

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी मुश्किल में फंसे, पत्रकार ने लगाया नस्लीय टिप्पणी का आरोप

Sun, 22 Dec 2019 11:32 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Dec 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Pakistan vs Sri Lanka Seamer Shaheen Afridi makes racist remark at reporter during press conference
शाहिन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप लगा है। डेली मेल के पत्रकार असगर अली मुबारक ने आरोप लगया है कि अफरीदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनपर नस्लभेदी टिप्पणी की और उनके काले रंग का मजाक उड़ाया। ये घटना पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान हुई।

विज्ञापन


गुरुवार को दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में असगर अली मुबारक ने अफरीदी से जब सवाल पूछा तो, उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लाइट आप अपने आप पर करें, ताकि आप मुझे थोड़ा सा नजर आ सकें।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद मुबारक ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अफरीदी ने जो कहा है वो नस्लीय था। आप देख सकते हैं कि मेरा रंग और शक्ल सूरत नीग्रो से मिलती जुलती है। इसलिए उन्होंने ऐसी टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

Pakistan vs Sri Lanka Seamer Shaheen Afridi makes racist remark at reporter during press conference
शाहिन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

असगर अली ने कहा कि अफरीदी ने ये बात कहते हुए आईसीसी के इंटरनेशनल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से मुझसे माफी मांगनी चाहिए, अगर माफी नहीं मांगी तो मैं इस मुद्दे को कोर्ट में लेकर जाउंगा।

वीडियो में डेली मेल के पत्रकार ने 1996 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के तत्कालीन कप्तान माइकल आथर्टन के साथ हुई घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मैं इससे पहले भी आथर्टन वाले केस को कोर्ट में ले गया था, उस वक्त भी कोर्ट ने मेरे हक में फैसला दिया था और आथर्टन को माफी मांगना पड़ी थी। 

पाकिस्तान की जमीन पर 10 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है। 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद कोई भी देश क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं गया। पीसीबी की कड़ी मेहनत के बाद इस महीने श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान गई है। सीरीज का पहला टेस्ट रावलपिंडी में खेला गया था, जो  ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed