फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan vs south africa 30th match preview icc cricket world cup 2019

World Cup 2019: द. अफ्रीका के खिलाफ जीत पर टिकी हैं पाक की उम्मीदें, मुकाबला आज

Sun, 23 Jun 2019 06:03 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 23 Jun 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
pakistan vs south africa 30th match preview icc cricket world cup 2019
पाकिस्तानी बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गए हैं और अब रविवार को यहां लार्ड्स पर होने वाले विश्व कप मैच में दोनों की निगाहें सांत्वना भरी जीत दर्ज करने पर लगी होगी।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने छह मैचों में केवल तीन अंक ही हासिल किए हैं और वह टूर्नामेंट से बाहर ही हो गई है जबकि पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है, बशर्ते वह अपने बचे हुए चारों मैच जीत ले और अन्य परिणाम उसके पक्ष में जाएं। यह लार्ड्स  में विश्व कप का पहला मैच होगा और यह देखना होगा कि पिच कैसे बर्ताव करती है।
विज्ञापन


पाकिस्तान को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में वेस्टइंडीज ने पस्त किया और कई ने इसकी तुलना 1992 में शुरुआत की तरह की जिसमें उन्होंने खिताब हासिल किया था। इसके बाद 16 जून को भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद समर्थकों की उम्मीदें भी टूट गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैरानी की बात नहीं है कि प्रशंसकों ने सरफ़राज़ अहमद के नेतृत्व वाली टीम की आलोचना में थोड़ा संयम दिखाया और कहीं से भी गुटबाजी की बातें सामने नहीं आई। पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कड़ी आलोचना आम बात है। उम्मीदें हमेशा काफी ज्यादा होती हैं। ’

भारत के खिलाफ मैच में गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम की बल्लेबाजी व क्षेत्ररक्षण ने फिर निराश किया। सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक को अपने अंतिम टूर्नामेंट में एक अन्य मैच मिलने की उम्मीद नहीं है।दक्षिण अफ्रीका ने अपने निराशाजनक अभियान में गलतियों से सीख नहीं ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने कुछ बेहतर किया लेकिन अंत में मुकाबला हार गई।

मुख्य कोच ओटिस गिब्सन ने कहा कि टीम का लक्ष्य बचे हुए मैचों में बेहतर खेल दिखाना है। उन्होंने कहा, ‘हमें अब भी तीन मैच खेलने है और मैं चाहूंगा कि हम कम से कम उतना बेहतर तो करें जितना हम कर सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘इस टीम में एक चीज है कि कुछ खिलाड़ियों का यह अंतिम विश्व कप है और मैं चाहूंगा कि वे अच्छे प्रदर्शन से विश्व मंच को छोड़ें।’ लेग स्पिनर इमरान ताहिर और बल्लेबाज जेपी डुमिनी यहां टीम का अभियान समाप्त होने के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे।

 टीमें इस प्रकार हैं

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, हसन अली, शादाब खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शाहीन शाह आफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, इमाद वसीम और आसिफ अली। 

दक्षिण अफ्रीका :  फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी काक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, कैगिसो रबादा, ड्वेन पर्टोरियस, एंडिले फेकलुवायो, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर, लुंगी नगिदी, क्रिस मौरिस, रासी वैन डर दुसेन और बी हेंड्रिक्स। 

विश्व कप में मैच
कुल मैच : 04
द. अफ्रीका जीत : 03
पाक जीत : 01

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed