फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs New Zealand when cricket was bloody in Pakistan by terror attacks

क्रिकेट में आतंकी हमले: जानें पाकिस्तान में कब-कब खूनी हुआ क्रिकेट, कभी टीम होटल पर हमला तो कभी खिलाड़ियों को मारी गोली

Sat, 18 Sep 2021 01:29 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 18 Sep 2021 01:29 PM IST
सार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 17 सितंबर को तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जाना था। लेकिन मुकाबला शुरू होने से कुछ घंटे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दौरा रद्द करने का फैसला किया। बोर्ड का कहना था कि उनकी टीम को खतरा है। 

विज्ञापन
Pakistan vs New Zealand when cricket was bloody in Pakistan by terror attacks
3 मार्च 2009 आतंकी हमले में घायल श्रीलंका का खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 17 सितंबर को खेले जाने वाले मैच की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। मुकाबला शुरू होने में कुछ घंटे बाकी थे। इससे पहले दोनों टीमें मैदान में उतरतीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दौरा रद्द करने की घोषणा कर दी। इस दौरान कीवी टीम ने कहा कि उसे खतरा था। न्यूजीलैंड की टीम 18 साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान दौरे पर आई थी। इस टूर पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज प्रस्तावित थी। यह पहला मौका नहीं है जब किसी टीम ने पाकिस्तान का दौरा बीच में ही रद्द किया हो। आइए आपक बताते हैं कि पाकिस्तान में कब-कब क्रिकेट लहूलुहान हुआ और टीमों ने बीच में ही दौरा रद्द कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा 2002

साल 2002 में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर आई थी। इस दौरे का पहला टेस्ट मैच लाहौर में हुआ था। उसके बाद दूसरा मुकाबला कराची में होना था। जिस दिन नेशनल स्टेडियम में मैच शुरू होता उसकी सुबह टीम होटल के बाहर एक बड़ा धमाका हुआ। जिसमें 12 लोगों की मौत  हो गई। उस समय पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें उसी होटल में थी। हालांकि इस बम विस्फोट में कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं हुआ था। लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने दौरा रद्द कर दिया था। 

न्यूजीलैंड का श्रीलंका दौरा 1987-1992

1987 में न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई थी। कीवी टीम कोलंबो के एक होटल में रुकी थी। तभी बाहर बम विस्फोट हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि इसमें 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इसके बाद कीवी टीम ने सीरीज बीच में ही रद्द कर दी थी। ऐसा ही कुछ साल 1992 में भी हुआ। उस समय भी कीवी टीम श्रीलंका दौरा छोड़ कर स्वदेश लौट गई थी। 

विज्ञापन

श्रीलंका का पाकिस्तान टूर 2009

3 मार्च 2009 को गद्दाफी स्टेडियम के बाहर श्रीलंका की टीम के साथ जो कुछ हुआ उससे पूरी दुनिया वाकिफ है। दरअसल श्रीलंका की टीम मैच खेलने के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम आ रही थी। ऐसे में आतंकियों ने घात लगाकर श्रीलंका टीम बस पर हमला किया। इस घटना में श्रीलंका के छह सदस्य घायल हुए थे जिनमें कुमार सांगकारा, महेला जयवर्धने, थिलन समरवीरा और थरंगा परनाविताना शामिल थे। इस हमले के बाद कई साल किसी भी विदेशी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed