फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs India World Cup 2023 schedule will be pitted against Sri Lanka two days earlier news and updates

WC 2023: विश्व कप में भारत के खिलाफ इस तारीख को खेलने के लिए तैयार हुआ पाकिस्तान, श्रीलंका से इस दिन होगा मैच

Wed, 02 Aug 2023 08:58 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 02 Aug 2023 08:58 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की तारीखों को नवरात्रि की वजह से बदलना तय किया गया। दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों ने त्योहार के मौके पर बीसीसीआई से क्रिकेट मैच की तारीख में बदलाव के लिए कहा था

विज्ञापन
Pakistan vs India World Cup 2023 schedule will be pitted against Sri Lanka two days earlier news and updates
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 14 अक्तूबर को। - फोटो : ICC

विस्तार

विश्व कप के सबसे अहम मुकाबलों में से एक भारत-पाकिस्तान का मैच 14 अक्तूबर को अहमदाबाद होना तय हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे लेकर आईसीसी और बीसीसीआई से सहमति जता दी है। गौरतलब है कि पहले दोनों टीमों के बीच यह मैच 15 अक्तूबर को होना था। हालांकि, नवरात्रि का पहला दिन होने की वजह से मैच की तारीख एक दिन पहले कर दी गई थी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पाकिस्तान के एक और मैच की तारीख में बदलाव किया गया है। पाकिस्तानी टीम हैदराबाद में 12 अक्तूबर की जगह 10 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। बताया गया है कि यह फैसला टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले तीन दिन का अंतराल सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। 
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की तारीखों को नवरात्रि की वजह से बदलना तय किया गया। दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों ने त्योहार के मौके पर बीसीसीआई से तारीख में बदलाव के लिए कहा था। एजेंसियों का तर्क था कि नवरात्रि के पहले दिन की वजह से सुरक्षा टीमें व्यस्त रहेंगी और ऐसे में मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रख पाना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी से पाकिस्तान टीम के दो ग्रुप मैचों की तारीख में बदलाव को लेकर बात की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जल्द ही इसे लेकर अपडेटेड शेड्यूल जारी कर सकता है। कुछ और टीमों के मैचों की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।

भारत के मैच
तारीख खिलाफ जगह
8 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
11 अक्तूबर अफगानिस्तान दिल्ली
14 अक्तूबर* पाकिस्तान अहमदाबाद
19 अक्तूबर बांग्लादेश पुणे
22 अक्तूबर न्यूजीलैंड धर्मशाला
29 अक्तूबर इंग्लैंड लखनऊ
2 नवंबर श्रीलंका मुंबई
5 नवंबर दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
11 नवंबर नीदरलैंड बेंगलुरु
15 नवंबर सेमीफाइनल-1 मुंबई
16 नवंबर सेमीफाइनल-2 कोलकाता
19 नवंबर फाइनल अहमदाबाद

*भारत-पाकिस्तान मैच की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान होना बाकी।

भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबले

विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। 


राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप
इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed