फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs Banlgadesh T20 World Cup, Match Preview

बांग्लादेश के खिलाफ हिसाब बराबर करने उतरेगा पाक

Wed, 16 Mar 2016 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
Pakistan vs Banlgadesh T20 World Cup, Match Preview
- फोटो : getty

वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाक एशिया कप में बांग्लादेश से मिली हार का बदला लेने उतरेगी।

विज्ञापन


पाकिस्तान टीम टी-20 विश्व कप के सुपर 10 के ग्रुप दो में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व पर अनिश्चितता के बाद भारतीय दौरे पर आई पाकिस्तान टीम को हाल में संपन्न एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


ऐसे में शाहिद आफरीदी की अगुआई वाली टीम उस हार के हिसाब को बराबर करना चाहेगी। हालांकि पाक की राह आसान नहीं रहने वाली है। एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के बाद बांग्लादेश के हौंसले बुलंद हैं और उसने क्वालीफायर के जरिए विश्व कप के मुख्य दौर में जगह बनाई है। बांग्लादेश ने क्वालीफायर के अंतिम मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत ओमान को 54 रनों से शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ग्रुप ऑफ डेथ’में है बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम उस ग्रुप में हैं जिनमें मेजबान भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हैं। इसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। हालांकि बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल ने ओमान के खिलाफ शतक जड़ककर इस खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बांग्लादेश के पहले शतकवीर बने। अनुभवी हरफनमौला शाकिब अल हसन ने उस मैच में 25 रन देकर चार विकेट झटके और बल्ले से भी प्रभावित किया। 

वहीं, दूसरी ओर वर्ष 2009 की चैंपियन पाकिस्तान के पास मोहम्मद आमिर की मौजूदगी में संभवत: सबसे प्रभावी तेज आक्रमण है। आमिर के अलावा टीम के पास बाएं हाथ के दो और तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान और वहाब रियाज भी हैं। पाक को अपने गेंदबाजों से काफी उम्मीदें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed