{"_id":"69b4ce1aca819637130ef00e","slug":"pakistan-vs-bangladesh-mehidy-hasan-miraj-reacts-to-salman-agha-s-run-out-during-second-odi-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs BAN: सलमान आगा के रन आउट पर मेहदी हसन ने दी प्रतिक्रिया, विवाद को किया खारिज; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs BAN: सलमान आगा के रन आउट पर मेहदी हसन ने दी प्रतिक्रिया, विवाद को किया खारिज; जानें पूरा मामला
Sat, 14 Mar 2026 08:25 AM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:25 AM IST
सार
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान जिस तरह से सलमान आगा रन आउट हुए उससे विवाद खड़ा हो गया था। अब मेहदी हसन मिराज ने इस मामले पर राय रखी और किसी भी तरह के विवाद को खारिज किया।
विज्ञापन
सलमान आगा को रन आउट करते मिराज
- फोटो : BCB Video Screen Grab
विस्तार
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। यह मैच परिणाम से ज्यादा सलमान अली आगा के रन आउट के तरीके को लेकर चर्चा में है। आगा को जिस तरह आउट किया गया उसे खेल भावना के खिलाफ माना जा रहा है।
विज्ञापन
नाटकीय अंदाज में रन आउट हुए थे आगा
मैच के दौरान सलमान नाटकीय अंदाज में रन आउट हुए। मैदान पर मौजूद सभी लोग यह वाक्या देखकर चौंक गए। बांग्लादेश के कप्तान मिराज ने जिस तरह से सलमान को रन आउट किया उसने एक नई बहस छेड़ दी है। यह घटना पाकिस्तान पारी के 39वें ओवर में घटी। मेहदी हसन मिराज की गेंद चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने शॉट खेला।
गेंद को रोकने के लिए मिराज आगे बढ़े और अपने पैर से उन्होंने इसे रोका। इस दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा क्रीज से बाहर निकले हुए थे। चूंकि गेंद सलमान आगा के पास रुक गई थी तो उन्हें लगा कि गेंद पूरी हो गई है। लेकिन मिराज ने तत्परता दिखाते हुए गेंद को स्टंप्स की ओर मारा और रन आउट की अपील कर दी।

मेहदी हसन से उलझे आगा
सलमान इससे चौंक गए, लेकिन वह क्रीज से बाहर थे और इस कारण तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया। इससे सलमान बौखला गए और उन्होंने गुस्से में हेलमेट मैदान पर फेंक दिया और गुस्से से ड्रेसिंग रूम की ओर लौटे। पवेलियन लौटने से पहले सलमान ने मिराज के साथ बहस की, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान उन्हें समझाते नजर आए। फैसले को खेल भावना के विपरीत माना जा रहा है।
मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश के कप्तान भी हैं। मैच के बाद इस घटना पर उन्होंने कहा, मेरा इरादा केवल गेंद को रोकने और संभावित रन को बचाने का था। वह क्रीज से बाहर थे और मैं सिर्फ गेंद की तरफ जा रहा था। अगर मैं गेंद को मिस कर देता तो वह आसानी से रन ले सकते थे, इसलिए मैंने स्टंप्स पर थ्रो करने का फैसला किया।

रमीज राजा ने भी उठाए सवाल
पाकिस्तान के खिलाड़ी भी इस फैसले से नाराज दिखे। आगा ने गुस्से में अपने ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए तीखे शब्द भी कहे। कमेंट्री कर रहे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्रिकेट में खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है। मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने माज सदाकत (75), आगा (64) और मोहम्मद रिजवान (44) की मदद से 274 रन बनाए थे। बारिश की वजह से बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 32 ओवर में 243 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। बांग्लादेश 114 रन पर सिमट गई और 128 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।