फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan test team selected for srilanka tour

वर्ल्ड कप में जिसे बताया हीरो, अब नहीं रही दिलचस्पी

Thu, 04 Jun 2015 01:56 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
pakistan test team selected for srilanka tour

वर्ल्ड कप 2015 को हुए अभी दो माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वर्ल्ड कप की शुरूआत में जब पाक टीम अपने तुरुप के इक्के सईद अजमल को टीम में शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही थी। उसे श्रीलंका दौरे में बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी पाक फिरकी गेंदबाज सईद अजमल के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताकर रिजेक्ट कर चुकी थी। सहमे पाक क्रिकेट बोर्ड ने अजमल को दोबारा तैयार करने के लिए मद्रास एकेडमी तक भेजा।
विज्ञापन


लेकिन आखिरकार अजमल टीम में शामिल नहीं हुए। वर्ल्ड कप में पाक टीम का बुरा हाल हुआ और टीम शर्मनाक तरीके से टूर्नामेंट से बाहर हुई। अजमल ने कहा था कि वह अभी अपनी गेंदबाजी एक्शन को बेहतर तैयारी कर रहे है और जल्द ही वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने दिया ग्रीन सिग्नल पर पाक बोर्ड ने नहीं

pakistan test team selected for srilanka tour

वनडे में वर्ल्ड के नंबर वन गेंदबाज रह चुके सईद अजमल अब अपनी गेंदबाजी एक्‍शन सुधार कर चुके है। जिसे आईसीसी पैनल ग्रीन सिग्नल भी दे चुका है। लेकिन लगता है पाक क्रिकेट बोर्ड के सुर अब अजमल पर बदल चुके है।

इसके पीछे की कहानी यह है कि बांग्लादेश दौरे के दौरान अजमल की गेंदों पर बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने खूब पिटाई की। शायद पाक बोर्ड मान चुका है कि अजमल की गेंदों में अब पुरानी धार नहीं रही।

लिहाजा श्रीलंका दौरे के लिए अजमल को आउट कर दिया गया है। जो अजमल के लिए निसंदेह झटके की बात होगी। हालांकि उनका कहना है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे।

यह रही श्रीलंका जाने वाली पाक टीम

pakistan test team selected for srilanka tour

श्रीलंका और पाक टीम के बीच तीन टेस्ट, पांच वनडे और 2 टी-20 मैच होने है। टीम की बागडोर वनडे से संन्यास ले चुके मिसबाह उल हक के जिम्मे होगी। टीम के मौजूदा वनडे कप्तान अजहर अली को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि अभी वनडे और टी-20 के लिए पाक टीमद की घोषणा नहीं हुई है।

वर्ल्ड कप में धुंआधार बल्लेबाजी से अपना जौहर दिखा चुके अहमद शहजाद को टीम में जगह मिली है। मैच 17 जून से 7 जुलाई तक होंगे। पहला टेस्ट गाले में 17 जून को खेला जाएगा। कोलंबो में 25 जून से 29 जून तक दूसरा मैच होगा। जबकि तीसरा मैच 3 से 7 जुलाई तक होगा।

टेस्ट टीमः
मिसबाह उल हक (कप्‍तान), अजहर अली (उपकप्तान), मोहम्मद हफीज, अहमद शहजाद, शाह मसूद, युनूस खान, असद शाफिक, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), याशिर, शाह, जुल्फिकार बाबर, वाहेब रियाज, जुनैद खान, इमरान खान और एहसान आदिल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed