शर्मनाक: पाकिस्तान के इस स्टार क्रिकेटर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, बच्ची से रेप के मामले में बुरे फंसे
पाकिस्तान के 35 वर्षीय टेस्ट क्रिकेटर यासिर शाह और उनके दोस्त पर 14 साल की लड़की से रेप और उसे धमकी देने के मामले में इस्लामाबाद की शालीमार पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटर यासिर शाह एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उनके ऊपर उत्पीड़न और एक बच्ची के साथ रेप के संबंध में एफआईआर दर्ज हुई है। 35 वर्षीय यासिर और उनके दोस्त पर 14 साल की लड़की से रेप और उसे धमकी देने के मामले में इस्लामाबाद की शालीमार पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पाकिस्तान के न्यूज चैनल जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एफआईआर में बताया गया है कि यासिर के दोस्त फरहान ने बंदूक की नोक पर बच्ची के साथ बलात्कार किया, उसकी वीडियो बनाई और उसे चुप रहने की धमकी दी।
FIR registered against test cricketer Yasir Shah and his friend in shalimar police station Islamabad with rape allegations. A video of victim for blackmailing was made by friend of Yasir Shah whereas Yasir threatened the victim on call too. Perhaps an end to international career!
विज्ञापन विज्ञापन— Arfa Feroz Zake (@ArfaSays_) December 20, 2021
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि जब उसने पूरे मामले को यासिर शाह को वाट्सएप्प पर बताया तो उन्होंने उसका मजाक बनाया और कहा कि उन्हें कम उम्र की लड़कियां पसंद हैं। इतना ही नहीं शाह ने बच्ची पर अपने दोस्त फरहान से शादी करने का दबाव भी बनाया।
पीड़िता ने यह भी बताया कि जब उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की तो यासिर ने उसे एक फ्लैट खरीदकर देने और अगले 18 साल तक उसका खर्चा उठाने की बात कही।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराने की तैयारी में है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर हालांकि अब तक क्रिकेटर या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
बता दें कि यासिर शाह से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी बलात्कार के मामले में फंस चुके हैं। उनके ऊपर भी एक महिला के साथ रेप करने और धमकी देने के आरोप लगे थे। लेकिन बाबर पर आरोप साबित नहीं हुए थे।