फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Team is in Tight Security in Kolkata

संगीनों के साये में होटल में कैद पाकिस्तानी टीम

Fri, 18 Mar 2016 11:06 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, कोलकाता
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 18 Mar 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Team is in Tight Security in Kolkata
- फोटो : pti

दौरा भारत का हो तो कोलकाता पाकिस्तानी टीम की हमेशा पहली पसंद में से एक रहा है। खुला माहौल, सुरक्षा का ज्यादा झंझट नहीं

विज्ञापन

होना, जमकर खातिरदारी और घूमने की आजादी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यहीं मिलती रही है। फिर भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप
का मुकाबला धर्मशाला के बजाय कोलकाता किए जाने की वजह भी पाकिस्तान रहा है, लेकिन इस बार का कोलकाता पाकिस्तानी
खिलाड़ियों के लिए एकदम से बदला हुआ है।

खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और यहां के सुरक्षा अधिकारियों ने पाक खिलाड़ियों को कहीं भी नहीं घूमने की हिदायत दी है। टीम होटल
और ईडन गार्डन तक सीमित होकर रह गई है।

हाथों में एसएलआर लिए ब्लैक कैट कमांडो, उसके बाद सुरक्षा कर्मियों की कई टुकड़ियां, बृहस्पतिवार को पाकिस्तान टीम ने जब ईडन
गार्डन में प्रवेश किया तो नजारा खेल के नहीं जंग के मैदान जैसा प्रतीत हुआ।

कोलकाता में पाकिस्तान टीम का कुछ यूं ही हाल है। टीम की सुरक्षा से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी
खिलाड़ी शहर में घूमने की इच्छा रखते हैं,लेकिन उन्हें कहीं नहीं जाने की हिदायत दी गई है। पाकिस्तान टीम के साथ आए एक वरिष्ठ
पत्रकार ने बताया कि खुद पीसीबी ने टीम की कोलकाता रवानगी से पहले टीम को हिदायत दी है कि वे सिर्फ खेल के मैदान से मतलब
रखें कहीं घूमने-फिरने की जरूरत नहीं है।

पाक जर्नलिस्ट लगा रहे पुलिस थानों के चक्कर

Pakistan Team is in Tight Security in Kolkata

दिक्कतें सिर्फ पाकिस्तानी टीम के साथ नहीं हैं। टीम के साथ आए कुछ पाक पत्रकारों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
पाकिस्तान बीबीसी के खेल पत्रकार अब्दुल रशीद शकूर के मुताबिक वह पहले भी पाक टीम के साथ भारत आ चुके हैं। पाक पत्रकारों को
हमेशा पुलिस थाने में रिपोर्ट करने से छूट दी गई है।

लेकिन इस बार मामला अलग है। पाक पत्रकारों को हर शहर में पुलिस थानों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। पाक पत्रकार इसको लेकर
परेशान हैं कि वे टीम को कवरेज दें या फिर पुलिस थानों के चक्कर लगाएं। असली चिंता 19 मार्च को होने वाले भारत-पाक मुकाबले को
लेकर है। पाक पत्रकारों का कहना है कि वह इस मुकाबले की कवरेज करें या फिर उस दिन पुलिस थाने जाएं। थाने नहीं गए तो अगले
दिन उन्हें मोहाली की फ्लाइट नहीं पकड़ने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed